
जमशेदपुर। टाटा स्टील अपने संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती 3 मार्च 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाने जा रहा है। इस वर्ष फाउंडर्स डे का थीम “वन विजन, वन टाटा स्टील” रखा गया है।
इस अवसर पर शहरभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें रोशनी से सजे पार्क, सड़कें, इमारतें, लेजर शो और श्रद्धांजलि समारोह शामिल हैं। फाउंडर्स डे जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

