धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त जमादार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम 63 वर्षीय लालेेश्वर सिंह है. उसे हीरापुर स्थित उसके आवासीय कॉलोनी से एसीबी ने दबोचा है. देर रात एसीबी ने यह कार्रवाई की है. उसे बीपी और शुगर की शिकायत थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया है.एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लालेश्वर सिंह ने अपनी सेवा अवधि के दौरान ज्ञात आय स्रोतों से अधिक करीब 15…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: होली से पहले रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई की है, उत्पाद विभाग की टीम ने रांची में नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में नकली और अवैध शराब जब्त किया है. इस कारवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.राजधानी के हिनू इलाके में होली त्योहार से पहले उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के बड़े कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब, सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क…
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद संजय सेठ ने इस बार भी होली को अपने खास अंदाज में मनाया. अपने आवास पर समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने जमकर होली खेली. इस दौरान होली के गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए. गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली खेलते हुए वे पूरी तरह मस्ती में डूबे दिखे.संजय सेठ ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए. बल्कि एक-दूसरे के प्रति सद्भावना बढ़ाने और दोस्ती का हाथ बढ़ाने का यह बेहतरीन अवसर है. उन्होंने आगे कहा कि होली प्यार और मस्ती का पर्व है,…
रांचीः झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण अप्रैल में शुरू होगा. चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर को लेकर सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार राज्य में होने वाले मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक ही चरण में संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि यह देश का नौवां एसआईआर है. इससे पहले 8 एसआईआर हो चुके हैं.चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अप्रैल में राज्य में रहनेवाले सभी मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए बीएलओ स्तर से लेकर राज्यस्तर पर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं. उन्होंने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा होने…
पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2026 तक राँची नगर में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह हम सभी समाजजनों के लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय है।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वार आज पहाड़ी मंदिर प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महाकाल बाबा का श्रृंगार और आरती करके महादेव को रंग गुलाल लगाया गया .उसके बाद एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया गया साथी मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दीया गया , साथी रांची नगर निगम के पार्षद नीरज कुमार, सुनील यादव पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता को अंग वर्स्त्र देकर राजेश साहू ने स्वागत किया! महाकाल बाबा का आरती करके सबके बीच प्रसाद वितरण किया गया ,सारे…
धनबाद: कोयलांचल के चर्चित सिंह मेंशन में साढ़े आठ सालों के अंतराल के बाद इस बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरे उत्साह के साथ समर्थकों के साथ होली मनाई.समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और पारंपरिक फगुआ गीतों पर जमकर आनंद उठाया. ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों की धुन पर पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर नजर आया. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज…
श्री भारत बर्षीय दिगंबर जैन महासभा के अंतर्गत भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट द्वारा निशुल्क संचालित झारखंड के रांची जिले के पंगुरा गांव बुंडू में लड़कियों और माता बहनों को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई सीखाने हेतु सिलाई सेंटर का उद्घाटन श्री किरीटी भूषण मांजी द्वारा किया गया।इन्हें सीखाने के लिए एक शिक्षक की भी व्यवस्था की गई है।सराक ट्रस्ट द्वारा हमारी निशुल्क धार्मिक कक्षाएं भी हर मंदिरों में चलती है निशुल्क होम्योपैथी सेंटर कंप्यूटर सेंटर वृद्धा पेंशन छात्रवृत्ति पेंशन शादी में सहयोग की योजना बच्चों के एडमिशन में सहयोग यह सारी योजनाएं हम भारतीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट…
आसनसोल: आसनसोल के कुलटी विधानसभा क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके में रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन सभा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिरकत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य में परिवर्तन लाने का दावा किया।सभा में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “कुलटी विधानसभा में जिस प्रकार जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत है कि बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और भारी मतों से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।”अन्नपूर्णा देवी ने आरोप…
रांची : मोराबादी वेंडर मार्केट में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन मोराबादी वेंडर मार्केट के अध्यक्ष कुमार रौशन ने की । इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो, वार्ड नं 4 के पार्षद अमित मुंडा , वार्ड नं 3 के पार्षद बसंती लकड़ा, वार्ड नं के पार्षद ननकू तिर्की उपस्थित हुए ।मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मेयर रोशनी खलखो ने खुद पर विश्वास…
