केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने रांची से मेयर प्रत्याशी रोशनी खालको के विजय होने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है श्री सेठ ने कहा रांची के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी और रांची को नंबर वन बनाने में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी
Author: जस्ट पोस्ट
श्री श्याम संघ, राँची द्वारा आयोजित फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे स्थानीय श्री राधा वल्लभ मंदिर जी,अपर बाजार से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान श्री उमेश अग्रवाल एवं उनके परिवार ने गणेश पूजन के साथ निशान पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।निशान यात्रा जे.जे. रोड, शहीद चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, मारवाड़ी टोला, ईस्ट मार्केट रोड एवं कार्ट सराय रोड होते हुए श्याम मंदिर,अग्रसेन पथ पहुँची, जहाँ 401 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को पावन निशान अर्पित किए। आशीष अग्रवाल,मनोज काबरा के भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। हजारीबाग से आए ताशा पार्टी…
जमशेदपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी की एक पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका से जुड़े कथित आपत्तिजनक उल्लेख को लेकर गहरा खेद व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर गंभीर संज्ञान लिया गया है और अब तक छपी सभी प्रतियों को तत्काल वापस मंगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है.न्यायपालिका का सम्मान सर्वोपरि- शिक्षा मंत्रीजमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि न्यायपालिका देश के लोकतांत्रिक ढांचे का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार हमेशा उसका पूर्ण सम्मान करती है.उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तक…
रांची:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आई हैं.बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होते ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिवादन किया. तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति विशेष विमान से रांची पहुंची. जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिएसीएम के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. कल्पना सोरेन ने भी महामहिम का अभिवादन किया.कुछ ही देर बाद महामहिमवहां से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए…
रांची: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के सांतवें कार्यदिवस के दिन सदन में कृषि बजट के कटौती प्रस्ताव पर सरकार ने उत्तर दिया. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में मत्स्य चारा की जरूरत है, हमारा विभाग इस दिशा में काम कर रहा है. देशी मांगुर मछली को राज्य मत्स्य घोषित किया गया है. कृषि बजट में राज्य सरकार ने 65 प्रतिशत राशि खर्च की है. मिलेट मिशन के लिए सरकार गंभीर नहीं है. इस मिशन के तहत किसी किसान को लाभ नहीं मिला है, लेकिन विभाग में डीवीडी के माध्यम से दस करोड़ की राशि किसान…
सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित दी और चंपाई सोरेन और उनके परिवार को ढांढस बंधाया.सरायकेला का जिलिंगगोड़ा गांव आज गहरे शोक और दुख में डूबा हुआ रहा. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष तौर पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिलिंगगोड़ा पहुंचे और दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक दिखे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और…
जमशेदपुरः भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के कदमा में मैरिन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र और श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. उन्होंने कहा कि आज युवा भटक रहे हैं उन्हें जागृत करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान की जरुरत है.जमशेदपुर में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदमा मरिन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र एवं पूरी की तर्ज पर बनने वाला श्री जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जमशेदपुर लोकसभा…
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के अवसर पर आज श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने के सानिध्य में बाबा का अद्भुत दिव्य श्रृंगार किया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान ने 11.15 बजे पूर्वाहन में अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद आए हुए सभी श्याम भक्तों ने एक-एक करके अखंड ज्योति में आहुति देकर अपने इष्ट देव को रिझाया । कोलकाता से आए ज्योति खन्ना एवं उनकी टीम ने…
