रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सप्ताह भर चलने वाले संयुक्त कवच अभ्यास के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने शहरी वातावरण में रासायनिक हमले के अनुकरण के दौरान समन्वित प्रतिक्रिया का व्यापक लाइव प्रदर्शन और स्टैटिक डिस्प्ले देखा। दक्षिणी कमान के तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, एनसीसी, शिक्षाविद और उद्योग जगत के भागीदार एक साथ आए। इस अभ्यास ने अंतर-एजेंसी समन्वय और सीबीआरएन युद्ध की तैयारी के प्रति राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास ने अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता (वीयूसीए) से ग्रस्त…
Author: जस्ट पोस्ट
प्रदेश जदयू की कमान फिर से एक बार खीरू महतो को मिली है। वह तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने हेतु नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने श्री महतो को प्रमाण पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्ष एवं प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। मौक़े पर खीरू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जिन जिलों में…
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 191 वा श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा रतन शर्मा एवं मोदी कंपाउंड के मोदी परिवार ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी रुच रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी के स्वर में स्वर मिलाकर भक्ति भावना से ओत प्रोत होकर ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का…
मारवाड़ी महिला मंच, रांची का सत्र : 2026-28 के लिए पदभार ग्रहण समारोहमारवाड़ी महिला मंच, रांची शाखा के द्वारा हरमू रोड स्थित सिटी मॉल में सत्र : 2026- 28 के लिए पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मंच की संस्थापिका नीरा बथवाल एवं सभी पूर्व अध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सर्वसम्मति से सरिता अग्रवाल को अध्यक्ष , उर्मिला पाड़िया को सचिव एवं प्रीति बंका को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया, अरुणा गुप्ता एवं बीना बूबना तथा सहसचिव सीमा टांटिया को बनाया गया।साथ ही नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया । सभी बहनों को उनके पद…
समर्पण शाखा द्वारा वुमेंस डे स्पेशल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया l* यह कार्यक्रम एरिना स्पोर्ट्स क्लब लालपुर में आयोजित किया गया lबैडमिंटन टूर्नामेंट में फर्स्ट स्थान प्राप्त किया है रेखा राईका और दूसरा स्थान पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला को प्राप्त हुआ। शाखा कि कई बहनों ने टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी दी l शाखा की तरफ से विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। और सभी बहनों को फूड पैकेट और जूस दिया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला जी, शुभा अग्रवाल, रोजी खंडेलवाल , रेखा राईका,सोनम अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, राधा…
रांची। स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित समाज के बिना सामाजिक विकास की बातें बेमानी है। उक्त बातें एचईसी परिसर के सेक्टर दो स्थित बाल मंदिर स्कूल (एनबीएम स्कूल) की प्राचार्य मौसमी तिग्गा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही।उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें जीवन के कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहने के लिए सदैव प्रेरित करती है। शिक्षा हमारे अंदर संस्कार भी विकसित करती है। शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाने के लिए शिक्षकों व अभिभावकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सुश्री तिग्गा ने कहा कि बाल मंदिर स्कूल,…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 से 6 अप्रैल 2026 तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित श्री पंकज, पूरणमल जी सेठी, अमित रारा उपस्थित थे।
रांची जिला में 3 लाख 87 हजार 174 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतानलाभुकों के मध्य 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार की राशि का भुगतानपूर्व में लाभुकों को जनवरी महीने की सम्मान राशि का भी किया जा चुका है भुगतानराज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल…
धनबाद रेल मंडल में शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई हुई. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष टीम ने डीआरएम कार्यालय में छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया. धनबाद से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम अभियंता को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले गई. इसके बाद देर रात तक उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलता रहा.बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई एक रेल संवेदक की शिकायत के आधार पर…
रांची : राजधानी रांची के नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को उन्नत संगणना एवं अनुप्रयोगों पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसीए–2026) का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया.मुख्य अतिथि संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में उन्नत संगणना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से तकनीकी और डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों तथा विद्यार्थियों…
