रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई की आम सभा बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर में अखाड़े धारी सहित समस्त ग्रामीणों की रखी गयी। आम सभा में विहिप के क्षेत्र मंत्री व श्री महाबीर मंडल, बड़ागांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि श्री रामनवमी महोत्सव रांची का एक पारंपरिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर है।
बड़ागांई से निकलने वाली शोभायात्रा इसकी एक प्रमुख कड़ी है। 1956 से लगातार प्रतिवर्ष बड़ागांई ग्राम भ्रमण कर रांची के मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होकर तपोवन श्रीराम मंदिर तक जाती है। इस वर्ष भी 27 मार्च को ग्राम के सभी अखाड़े के रामभक्तों द्वारा पारंपरिक गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्रों, महावीरी पताकों व झांकी के साथ निकाली जायेगी।
आमसभा में सर्वसम्मति से
डॉ बिरेन्द्र साहु को 17वीं बार अध्यक्ष के साथ बसकुमार साहू को मंत्री व मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्याय के रूप में डॉ जीवादन प्रसाद, रामदास साहू, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो को, सहमंत्री के रूप में नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू, संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, शेखर साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा को सहकोषाध्यक्ष के रूप में धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, मनीष सिंह, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू को तथा प्रचार मंत्री के रूप राजेश साहू, मनीष साहू, बजरंग रजक, मनोहर साहू, सोनू साहू, एवं प्रेम कुमार को मनोनीत किये गये।
श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ आज दूसरे मंगलवारी के पावन बेला में बड़ागांई मुख्य अखाड़ा बेलटंगरा सहित सभी अखाड़ों में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा व सुन्दर कांड पाठ कर गाजे-बाजे के साथ महावीरी पताका खड़ा कर किया गया।
सभा में 19 मार्च को श्री श्री पंचदेव मंदिर में महाआरती, 24 मार्च को श्री रामनवमी महोत्सव मिलन समरोह, 28 मार्च की संध्या 8 बजे से परम्परागत गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्रों के साथ महावीरी पताकों खड़ा करने व झांकी निकलने का निर्णय लिये गये

