Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ
Uncategorized

अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read98 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मैं छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हूं तो आप बहनें क्या नहीं कर सकती मेयर श्रीमती रोशनी खलखो

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन , रांची शाखा द्वारा आज दिनांक 17 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। बसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पुष्पलता अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मधु सर्राफ सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि को नैना मोर जी ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । मेले की सह संयोजिका रीना सुरेका के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी खलखो जी का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि ने उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह सपना है कि हर महिला सशक्त हो उन्होंने महिलाओं को कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में सहयोग देने की बात की । रोशनी जी ने बताया कि मैं छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हूं तो आप बहनें क्या नहीं कर सकती हैं।
निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल जी ने कहा कि मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा 25 वर्षों से कार्य कर रही है । सम्मेलन पूरे राष्ट्र के 23 राज्यों में 600 शाखाएं 22000 हजार सदस्यों के साथ सामाजिक सेवा और जागरूकता के कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण , बाल विकास, नेत्रदान , रक्तदान , देहदान, अंगदान एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत महिलाओं को जागरूक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी करने का काम लगातार किया जा रहा है।
शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बसंत मेले के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा यह मेला विगत 16 सालों से लगातार लगाया जा रहा है।समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहन देना और उनको स्वाबलंबी एवं जागरूक बनाना है । साथ ही एक छत के नीचे पारिवारिक वातावरण में प्रबंधन कला एवं बिक्री कला का विकास कर अपनी आजीविका को बढ़ा कर परिवार का सहयोग कर सकें।
महिलाओं को एक दूसरे से मिलकर बहुत कुछ सीखने तथा आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मंच संचालन सीमा टांटिया ने किया। धन्यवाद- ज्ञापन शाखा ‌की सह सचिव प्रीति बंका ने किया।
बसंत मेले में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा की सचिव रीता मोदी जी अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थीं ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजू लोहिया ,बबीता नारसरिया मंजू गाड़ोदिया, छाया अग्रवाल, सुशीला पोद्दार, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,ममता बूबना, लक्ष्मी पाटोदिया ,प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, निर्मला जया बिजावत स्वर्णलता जैन लक्ष्मी पाटोदिया अरुणा गुप्ता सुधा‌ अग्रवाल,कमला विजयवर्गीय,ललिता नारसरिया, सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.