नामकुम. महाराजा मदरा मुंडा स्मारक समिति के तत्वावधान में मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण नामकुम बाजार महावीर मंदिर के समीप किया गया. पाहन के द्वारा पारंपरिक रिति-रिवाज से पूजा अर्चना की गई जिसके बाद उपस्थित अतिथि केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंड़ा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, कांग्रेस नेता सतीश पॉल मुंजनी, वार्ड पार्षद कविता सांगा, मुखिया अनिता तिर्की, शोभा कच्छप, किरण तिर्की ने संयुक्त रूप से फिता काटने के बाद पर्दा हटाकर अनावरण किया. अतिथियों ने मदरा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्ष एवं खाएं गये कार्यों पर अपने विचार रखें. उपस्थित लोग ढोल नगाड़े…
Author: जस्ट पोस्ट
धनबाद : 24 घंटे में दूसरी बार बुधवार को आठ लेन सड़क धंस गई। एक दिन पहले भूली झारखंड मोड़ से बिनोद बिहारी चौक की ओर जाने वाली सड़क धंसी थी। एक दिन बाद भूली से आगे धारजोरी बस्ती के सामने फिर से सड़क धंस गई।लगातार सड़क धंसने से गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। निम्न स्तर की क्वालिटी की वजह से सड़क बार-बार धंस रही है। विश्व बैंक से कर्ज लेकर बनाई गई सड़क शहर की लाइफलाइन साबित हो रही थी। इस बीच सड़क बार-बार धंसने से यह लोगों के लिए खतरनाक बन गई है। बुधवार की…
राँची: ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में अहम बैठक हुई। इसमें जिले के सभी बड़े अधिकारी शामिल हुए और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की रणनीति बनाई गई। डीसी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी अधिकारी पहले से तैयारी करके रखें।संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगीबैठक में शहर के उन इलाकों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां भीड़…
रांची: झारखंड में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस भी इन ठगों पर नकेल कसने में पूरी मुस्तैदी से जुटी है. रांची स्थित साइबर अपराध विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है.क्या है पूरा मामला?यह मामला सीआईडी के साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 141/25 से जुड़ा है, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने गैस कनेक्शन लेने के लिए गूगल सर्च इंजन पर ‘GAIL INDIA CUSTOMER CARE’ का नंबर खोजा था. सर्च रिजल्ट…
ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस की किल्लत हो गई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लग रही है। इस बीच कोल इंडिया (CIL) ने देश में कोयले की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली कोल इंडिया ने एहतियाती कदम उठाते हुए चालू माह में 29 ई-नीलामी आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके तहत लगभग 2.35 करोड़ टन कोयले की पेशकश की जाएगी।कोयला मंत्रालय (Coal…
रांची: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी. ये सभी बंदी हत्या जैसे संगीन मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. बैठक में कुल 15 कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई. अदालत, संबंधित जिलों के एसपी, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद छह कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया.
रांची: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी रांची को आखिरकार अपनी नई शहर सरकार मिल गई. गुरुवार को आयोजित समारोह में मेयर रोशनी खलखो समेत 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. वहीं दूसरी तरफ वार्ड 31 के नवनियुक्त पार्षद नीरज कुमार रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर के रूप में चुने गए. नीरज कुमार 38 पार्षद के वोट मिले. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई. नई शहर सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीमित संसाधनों के बीच जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है. नगर निगम की आर्थिक स्थिति…
रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने वाली थी. उसकी पहचान निमिषा झा के रूप में हुई वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लालपुर की छात्रा थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर…
रांची: सरहुल, दो शब्दों से बना है, सर और हूल. सर मतलब सरई या सखुआ (साल के वृक्ष) फूल और हूल का मतलब क्रांति से है. इस तरह सखुआ फूलों की क्रांति को सरहुल कहा गया. मुंडारी, संथाली और हो-भाषा में सरहुल को बा या बाहा पोरोब, खड़िया में जांकोर, कुड़ुख में खद्दी या खेखेल बेंजा, नागपुरी, पंचपरगनिया, खोरठा और कुरमाली भाषा में इस पर्व को सरहुल कहा जाता है.झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से होती है. इन्हीं परंपराओं में से एक प्रमुख पर्व है सरहुल, जिसे प्रकृति पूजा का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है.…
रांची:झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष मेंसीएम हेमंत सोरेन सेबिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया.समिति के सदस्यों ने हेमंत सोरेन के समक्ष कहा अपने विचार साझा किए. उन्होंने झारखंड विधानसभा परिभ्रमण के अवसर पर विधानसभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए. इस मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की…
