Author: जस्ट पोस्ट

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे “प्यार बांटते चलो” स्लोगन के अंतर्गत 15 दिन 15 जन सेवा अभियान का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर, अपर बाजार* में नींबू पानी वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ।यह सेवा कार्य सदस्य रेखा राईका के सहयोग से सम्पन्न हुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से शाखा की सदस्याओं ने नींबू पानी वितरित कर सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया।अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने बताया कि 15 दिन 15 जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी सेवा कार्य अत्यंत…

Read More

नगरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से एफटीएस, महिला समिति एवं एफटीएस युवा रांची द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जैन महिला जागृति समिति की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसका उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. जय पालक द्वारा लिया गया संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा हड्डियों के स्वास्थ्य, जोड़ों के दर्द, पोस्चर एवं ऑर्थोपेडिक देखभाल से संबंधित विभिन्न शंकाओं का…

Read More

रांची: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र के शव को उसके ही हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया. घटना रिम्स के हॉस्टल नंबर 8 में हुई. जहां रहने वाले एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने आत्महत्या कर ली.मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था. शनिवार की सुबह जब उसके कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे तो देखा कि अक्षित मृत पड़ा हुआ है. आनन-फानन में अक्षित को उसके दोस्त इलाज के लिए रिम्स…

Read More

हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली करारी शिकस्त को आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इस हार को स्वीकार करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से दोबारा पार्टी मजबूत करने का आग्रह किया, पर उन्होंने पार्टी के उन लोगों को भी संदेश दिया जो पार्टी छोड़ना चाहते हैंन्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर पार्टी बैठक आयोजित की, जिसमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी शामिल हुए। बैठक में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। ममता बनर्जी ने बैठक में प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाते…

Read More

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कर्नाटक के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को चैंबर भवन में बैठक हुई. बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल और उद्योग निदेशक विशाल सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान झारखंड और कर्नाटक के उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस आइडिया, निवेश अवसर, औद्योगिक सहयोग तथा व्यापार विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ.दोनों राज्य का मिलकर कार्य करने पर जोरदोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में आपसी समन्वय के साथ उद्योगों के विकास के…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के संयुक्त सचिव पद पर हाल ही में प्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया.मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई भूमिका में सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित जनहित और सुशासन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएंगे. साथ ही विकासात्मक योजनाओं का लाभ…

Read More

 रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम से सदस्य ईशान किशन जल्द ही रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे। किक्रेटर ईशान किशन का नया आशियाना धोनी के रांची स्थित दलादली चौक के निकट फार्म हाउस के करीब 11 मंजिला बिल्डिंग में होगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) की ओर से ईशान किशन के बहुमंजिला भवन निर्माण के नक्शे के मंजूरी दे दी गई है। आरआरडीए ने नगड़ी अंचल के मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने के नक्शा को मंजूरी दी गई है। आरआरडीए की ओर से रिंग रोड़ के किनारे…

Read More

रांची: झारखंड में हो रहे जनगणना के पहले चरण में 1 मई से 15 मई तक हुए स्व-गणना में लोगों ने खास रुचि नहीं दिखाई. करोड़ों की आबादी वाले इस राज्य में 1,69,184 लोगों ने स्व-गणना में भाग लिया है. भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा रांची जिले के लोगों ने स्व-गणना में भाग लिया है, जिनकी संख्या 46629 है.वहीं, दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम है, जहां 18807 लोगों ने स्व-गणना किया है. सबसे कम पाकुड़ जिला में स्व-गणना हुआ है. यहां मात्र 2410 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है. भारत सरकार के…

Read More

झारखंड सरकार ने सरकारी निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले बालू और अन्य लघु खनिजों की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब राज्य में किसी भी सरकारी निर्माण कार्य (सड़क, भवन आदि) के लिए बालू केवल आधिकारिक चालान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा. ‘झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004’ में संशोधन कर इस नए प्रावधान को लागू कर दिया गया है. खान निदेशालय ने सभी जिलों को संशोधित नियमावली भेजकर इसके अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.: नई नियमावली के लागू होने से अब सरकारी ठेकेदारों को मिलने वाली विशेष छूट खत्म कर दी गई…

Read More

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण होरमुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति में बाधा हो रही है, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता से लोग डर गए हैं. संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भविष्य की वृद्धि को लेकर लोगों में इस बात का डर बढ़ गया है, जिसके बाद झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में भारी उछाल आया है. ग्राहकों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ रहा है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने नई कारों…

Read More