झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति महाराष्ट्र दौरे पर है. सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू सहित समिति की अन्य सदस्यों ने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए और राज्य की खुशहाली की कामना है. कल्पना सोरेन ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है. यह समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा कर वहां अपने दायित्वों का निर्वहन करने और बेहतरीन तौर-तरीके सीखने का प्रयास करती है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर से कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज…
Author: जस्ट पोस्ट
: रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को आज सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति-पत्र सौंपा गया. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव और राज्य सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 316 नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों ने प्रयास किया है कि…
रांची, : रांची में 18 मई 2026 को एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय रमेश लाल वर्मा की पुण्य स्मृति को समर्पित था। अस्पताल की कार्यकारी निदेशक (Executive Director) श्रीमती रेशमा साहू द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, कॉपियाँ एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को उपहार पैकेट भी प्रदान किए गए, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और खुशी का वातावरण बना रहा। बच्चों ने…
रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट और खिड़की तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को निशाना बनाया तथा उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर संचालक चंदन घोष ने इस संबंध में डोरंडा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार घटना बीती रात 17 मई 2026 की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और खिड़की तोड़कर दान पेटी…
रांची 18 मई. रांची के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों में आज प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी एवं उन्हें जेल भेजे जाने के विरोध में लोक भवन के नजदीक आज पूर्वाहन 9 बजे से एकदिवसीय धरना दिया. इस धरना के दौरान वक्ताओं ने इस संपूर्ण मामले की उच्च स्तरीय अथवा सीबीआई जाँच की माँग की गयी और इस संदर्भ में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नाम से ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान लगभग 400 लोग उपस्थित रहे.धरने के दौरान राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी…
शिवनारायण मोदी कन्या +2 विद्यालय की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मिनीमैक सिस्टम्स, पुणे के सौजन्य से इन प्रतिभाशाली छात्राओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल केडिया , सचिव वेद बागला, सहसचिव विजय सरायका, संपादक आलोक तुलस्यान, मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल एवं रूपा अग्रवाल ने मिनीमैक कंपनी का आभार व्यक्त किया। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में 97.4% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए काजल कुमारी को ट्राफी के साथ ₹2100 दिए गए। प्रियंका को 95.4% के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने संगठन को मजबूती देने और विभिन्न वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है. यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में जारी की गई. राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में जिला प्रभारी (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) नियुक्त किए गए हैं.इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी नेतृत्व का विकास करना तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र संगठनों के साथ-साथ किसान, मछुआरा, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से…
रांची। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20,21 मई दो दिन के झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचने वाले हैं। 20 मई को विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक, रांची में प्रांत मातृशक्ति टोली तथा सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन संध्या 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया अपने प्रवास…
राँची : झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्र सरकार में एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज, (18 मई) को इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने साल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर BSF में डीआईजी पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दी है. यह नियुक्ति…
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में Doodle Den के संयुक्त तत्वावधान में Neev School, रातू रोड में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा द्वारा बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।”बच्चे समाज का भविष्य हैं” इस सोच के साथ बच्चों को First Aid के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई तथा उन्हें समझाया गया कि छोटी चोट लगने पर प्राथमिक उपचार कैसे किया…
