झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने वकालत के लाइसेंस से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि अगर किसी विधि स्नातक ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल में एनरोलमेंट के लिए आवेदन दिया है और स्क्रूटनी की तिथि तक वह किसी नौकरी (जैसे हाइकोर्ट में लॉ रिसर्चर) पर नहीं था, तो बाद में नौकरी मिलने के बावजूद उसका एनरोलमेंट सर्टिफिकेट रोका नहीं जा सकता है. अदालत ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल को तत्काल प्रार्थी रिचा प्रिया को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया.यह सर्टिफिकेट 15 अक्टूबर 2024 से ही प्रभावी होगा,…
Author: जस्ट पोस्ट
झारखंड में लगातार गंभीर होते ईंधन और ऊर्जा संकट को देखते हुए हाईकोर्ट ने न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बेहद बड़ा कदम उठाया है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) एमएस सोनक के सख्त निर्देशानुसार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने शनिवार को राज्य के सभी जिलों के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीशों (PDJs) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश के तहत अब राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों की सुनवाई ‘हाइब्रिड मोड’ में की जाएगी.सिविल कोर्टों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार, ऑनलाइन सुनवाई को बढ़ावारजिस्ट्रार जनरल द्वारा…
नरसन्नापेट (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देने की घोषणा की. श्रीकाकुलम जिले के नरसनपेटा में नायडू ने ‘स्वर्ण आंध्र, स्वच्छ आंध्र’ सफाई कार्यक्रम के मौके पर उक्त बातें कहीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है.नायडू ने कहा, “धन बनाकर गरीबों में बांटना चाहिए. आर्थिक असमानता कम होनी चाहिए. अगर सरकार का नाम अच्छा है, तो यह अधिकारियों की वजह से है.” उन्होंने कहा कि एक समय हमने आबादी कंट्रोल करने के…
कांग्रेस को महंगाई पर बोलने का नैतिक हक नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पर इसे घिनौनी हरकत बताया है। उन्होंने कहा है कि इतनी दुर्दशा के बाद भी कांग्रेस घिनौनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है और लोगों को गुमराह करने के नाकाम प्रयास में जुटी है। इस प्रकार की ऊटपटांग हरकतों को देख कांग्रेस की बुद्धि पर तरस आ रही है। जनता द्वारा इतने तिरस्कार के बावजूद अभी भी कांग्रेस को सद्बुद्धि नहीं मिली है, भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें। श्री साहू ने…
रांची : रांची के कांके थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एएसपी सह थाना प्रभारी कांके साक्षी जमुआर ने पेट्रोल पंप मालिकों और संचालकों को साफ कहा है कि ईंधन की कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी करने या सप्लाई रोकने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह आदेश ईंधन संकट की संभावनाओं और अफवाहों को देखते हुए जारी किया है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी…
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू से बचाव एवं जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जाँच करें, सफाई करें और ढकें” रखी गई है।इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ एवं जमा पानी में पनपता है तथा दिन के समय काटता है। संक्रमित मच्छर…
रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित “फ्लाइब्ररी” के लिए प्रथम चरण में 300 पुस्तकें भेंट कीं। राँची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने इन पुस्तकों को औपचारिक रूप से प्राप्त किया और इस सराहनीय पहल के लिए रोटरी क्लब ऑफ रांची की प्रशंसा की। रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में 300 पुस्तकें प्रदान की गई हैं तथा आगामी मंगलवार को लगभग 100 और पुस्तकें भेंट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समय-समय पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों से फ्लाइब्ररी को समृद्ध करता रहेगा।भेंट की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रशिक्षण वर्ग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण वर्ग परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों, सरकार की उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक विषयों से संबंधित प्रदर्शित सामग्री…
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन आज शनिवार करीब 9:00 बजे रामगढ़ जिले के सिविल कोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने न्यायिक व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने किया स्वागतसिविल कोर्ट पहुंचने पर न्यायमूर्ति दीपक रोशन का स्वागत जिला सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने किया.बैठक में की गई समीक्षाइसके बाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने जिला सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ बैठक की. बैठक में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया और न्यायालय…
झारखंड में मई के महीने में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के कई इलाकों में कहीं तेज हवाएं तो कहीं झमाझम बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि इस बार मॉनसून समय से पहले पहुंच सकता है.आइएमडी के अनुसार, देश में इस वर्ष मॉनसून के समय से पूर्व पहुंचने की उम्मीद है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इस वर्ष मॉनसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी…
