Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»पेट्रोल-डीजल का डर बढ़ा, ईवी की बंपर डिमांड; शोरूम्स से गाड़ियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक
Uncategorized

पेट्रोल-डीजल का डर बढ़ा, ईवी की बंपर डिमांड; शोरूम्स से गाड़ियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 15, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण होरमुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति में बाधा हो रही है, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता से लोग डर गए हैं. संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भविष्य की वृद्धि को लेकर लोगों में इस बात का डर बढ़ गया है, जिसके बाद झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में भारी उछाल आया है. ग्राहकों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ रहा है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 3.5% से बढ़कर 5.1% हो गई है.
यह बढ़ोतरी साफ संकेत देती है कि लोग अब फ्यूल की अनिश्चितता से बचना चाहते हैं. खासकर टू व्हीलर क्षेत्र में सर्वाधिक डिमांड देखी जा रही है. कस्टमर्स को लग रहा है कि फ्यूल की उपलब्धता और कीमतें एक मुद्दा बन सकती हैं. इलेक्ट्रिक कारों की मांग में पिछले महीने की तुलना में 20-30% तक का उछाल आया है, जिसका सीधा कारण पश्चिम एशिया में चल रहा संकट है.
भारत में रिटेल कीमतें अभी स्थिर हैं, लेकिन चुनाव के बाद या अंतरराष्ट्रीय कीमतों के दबाव में बढ़ोतरी की आशंका से ग्राहक पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय ईवी चुन रहे हैं. उनका रुझान टू व्हीलर और फोर व्हीलर दोनों पर देखा जा रहा सभी शोरूम में लंबा वेटिंग पीरियड देखा जा रहा है. भारी मांग के कारण कई लोकप्रिय ईवी मॉडलों पर वेटिंग पीरियड बढ़ गया है. 2026 में कुछ मॉडलों के लिए यह 05-12 सप्ताह या उससे भी अधिक तक पहुंच गया है. एथर इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से आउट ऑफ स्टॉक हो गई है. डिमांड इतना ज्यादा है कि सहजानंद चौक स्थित इधर शोरूम में एक भी मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

यही हाल ओला, टीवीएस, विडा, बजाज चेतक, ओकीनावा, एमपेरे मोटर्स सहित अन्य मॉडलों की भी है. या तो इनके कुछ मॉडल ही शेष रह गए हैं, या फिर जल्द ही यहां भी वेटिंग का दबाव ग्राहकों को झेलना पड़ सकता है. टाटा के कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए वेटिंग पीरियड 4 से 6 सप्ताह (लगभग 1-2 महीने) तक है. यही हाल महिंद्रा, एमजी सहित अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों की भी है.

तेजी से बढ़ रही ईवी की मांग
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और उपलब्धता को लेकर चिंता के बीच, मार्च 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटी और कारों का रजिस्ट्रेशन 38% बढ़कर 2,490 यूनिट हो गया है.

गाड़ियों की इंक्वायरी भी बढ़ी
अब ज्यादा ग्राहक शोरूम में आते ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां को प्राथमिकता दे रहे हैं. जो लोग अभी तक दुविधा में थे, वे भी अब तेजी से इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.