पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी अधिकारी की राह पकड़ सकते हैं और कांग्रेस छोड़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर रेड्डी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। बंगाल के सीएम ने साल 2020 में तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर भाजपा का दामन थाम लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजामाबाद सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया है कि रेड्डी भी कांग्रेस छोड़कर पार्टी बदल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने रेड्डी और अधिकारी की तुलना कर दी।…
Author: जस्ट पोस्ट
एक होनहार बच्ची की प्रतिभा नहीं हो कुंद, इसके लिए करेंगे यथासंभव मदद : बाबूलाल मरांडीकम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहेत प्रखंड की निवासी है।इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम ने कम संसाधन में देश स्तर पर…
रांची जिले के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. जेल में बंद एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण के आरोपों की प्रारंभिक जांच में पुष्टि हो गई है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर गठित जांच टीम के समक्ष पीड़िता ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात को स्वीकार किया है. पीड़िता का आरोप है कि जेल के भीतर ही उच्च अधिकारियों द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया.जस्टिस एसएन प्रसाद के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाईइस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए झालसा…
राँची: झारखंड सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) ने अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है. सोमवार की रात जारी हुए इस अधिसूचना के मुताबिक श्री आनंद को संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क निदेशालय, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क निदेशालय, रांची के पद पर तैनात किया गया है इसके अलावा असीम कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त, अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसम्पर्क कार्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी प्रस्तावों पर…
राँची : राज्य के 148 पुलिस पदाधिकारियों के लिये वित्तीय उन्नयन यानी एसीपी और एमएसीपी को मंजूरी दे दी गयी है. राज्य सरकार ने एसीपी और एमएसीपी की स्वीकृति 18 मई को दी है. इसका लाभ पुलिस पदाधिकारियों को उनकी सेवा देखते हुए दी जायेगी. जिसके तहत 10, 20 और 30 वर्षों की नियमित संतोषजनक सेवा पूरी करने वालें पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा. जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के अलावा अन्य पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे. जानकारी हो कि इस संबध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बोर्ड के बैठक में इस संबध…
रामगढ़: जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ पंचायत स्थित भुइयां टोला निवासी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के कर्मी कमल किशोर महतो का शव मंगलवार सुबह उनके घर के समीप पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका हुआ मिला. जानकारी के अनुसार, मृतक कमल किशोर महतो रक्षा विभाग के प्रतिष्ठित संस्थान डीआरडीओ में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी. वह बीते 19 अप्रैल को ही अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव आए थे.परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कमल किशोर गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. वह अक्सर परिवार के सदस्यों से…
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महज पांच दिनों के भीतर लगातार दूसरी बार हुई बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात और तेल सेटलमेंट का बहाना बनाकर लगातार आम जनता की जेब काट रही है।आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी और टैक्स के जरिए लाखों करोड़ रुपये की वसूली की है, लेकिन राहत देने के नाम पर केवल दिखावटी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि…
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले, तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी। बताते चलें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सप्लाई में बाधा आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने काफी समय…
झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो ट्रक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी. उन्होंने बताया की सौंदा बस्ती निवासी शुभम कुमार की टाटा 709 ट्रक 13 मई की रात तालाताड़ से चोरी हो गया था. घटना के बाद पतरातू थाना में कांड संख्या 117/26 दर्ज करते हुए धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज…
