रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने संगठन को मजबूती देने और विभिन्न वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है. यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में जारी की गई. राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में जिला प्रभारी (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) नियुक्त किए गए हैं.
इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी नेतृत्व का विकास करना तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र संगठनों के साथ-साथ किसान, मछुआरा, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करना है.
जेपीसीसी द्वारा संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू और कोल्हान प्रमंडलों के लिए अलग-अलग जिला प्रभारियों की नियुक्त…
: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
जिला प्रभारी का नाम
रामगढ़ तापस चटर्जी
बोकारो शैलेन्द्र कुमार यादव
गिरिडीह अमर यादव
कोडरमा ईश्वर आनंद
धनबाद मुख्तार खान
हजारीबाग सुनील सिंह
चतरा संजय गुप्ता
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
जिला प्रभारी का नाम
रांची (शहरी) ज्योति सिंह मथारू
रांची (ग्रामीण) राकेश सिन्हा
गुमला गीताश्री उरांव
खूंटी पीटर मुंडू
सिमडेगा बॉबी भगत
पलामू प्रमंडल
पलामू प्रमंडल
जिला प्रभारी का नाम
पलामू रामदेव यादव
गढ़वा बद्री राम
जामताड़ा मनोज पासवान
साहिबगंज प्रो. बिंदु मंडल
लातेहार सत्यनारायण सिंह
कोल्हान प्रमंडल
कोल्हान प्रमंडल
जिला प्रभारी का नाम
पश्चिमी सिंहभूम परितोष सिंह
सरायकेला-खरसावां सुरेश धारी
जेपीसीसी ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला प्रभारी विभागों और फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे. साथ ही, वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और विभागीय प्रभारियों के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

