आज जो सुविधाएं और अवसर सक्षम बच्चों को मिलते हैं, वही अवसर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को भी मिलने चाहिए पूजा बागड़िया रांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली, राँची में एक दिवसीय “मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पशुपति कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस समर कैंप में लगभग 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर पूजा बागड़िया ने कहा कि आज जो सुविधाएं और अवसर सक्षम बच्चों को मिलते हैं, वही अवसर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को भी मिलने…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: झारखंड अलग राज्य गठन होने के बाद पहली बार 25 से अधिक नक्सलियों ने एक साथ अपने हथियार डाल दिए हैं. सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भारी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में 25 भाकपा (माओवादी) और 2 जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं. इनमें आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इन सभी के खिलाफ मिलकर कुल 426 नक्सलियाें के मामले दर्ज हैं.पहली बार इतनी बड़ी सफलतासीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और खुफिया विभाग का प्रयास अब जमीन पर दिख रहा है. पिछले एक महीने से सारंडा में…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सिल्ली पॉलिटेक्निक द्वारा वहाँ आयोजित “National Hands-on Workshop on Industry-Oriented Automation and IoT Systemsm ((IAOT-26)” के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आज का समाज विज्ञान, तकनीक और नवाचार का है तथा Automation एवं IoT जैसी आधुनिक तकनीकें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्योगोन्मुख तकनीकी कौशल से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।राज्यपाल महोदय ने कहा कि तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब विद्यार्थी प्रयोग, नवाचार एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त करें। उन्होंने कहा…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में आज पूर्वाह्न 10ः00 बजे लोकभवन के समीप नागा बाबा खटाल धरना स्थल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।धरना कार्यक्रम में सोना कारोबार एवं उससे जुड़े लगभग तीन करोड़ लोगों के रोजगार पर मंडरा रहे संकट, गैस, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों, बच्चों के दूध, ब्रेड तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के…
रांची। झारखंड में अबतक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण गुरुवार को होने जा रहा है। सारंडा में घिरे माआवेादियों में लगभग 25 बड़े व खूंखार माओवादी आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह एक दिन होनेवाला अबतक का सबसे अधिक आत्मसमर्पण बताया जा रहा है।आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 10 महिला माओवादी भी सम्मिलित हैं। आत्मसमर्पण के मौके पर ये माओवादी बड़ी संख्या में हथियार भी सुरक्षा बलों के सामने डालेंगे।इन माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद सारंडा में अब एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा बच जाएगा, जो करीब 15 माओवादियों के साथ घिरेगा। बताया जा रहा है कि वह भी…
रांची। विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को एक्स पर संदेश देते हुए कहा है कि कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने इस संदेश के साथ तीन तस्वीरें भी लगाई हैं जिनमें वह पापड़ के बड़े ब्रांड लिज्जत के प्रांगण में पापड़ बेलते दिख रही हैं।अपने संदेश में कल्पना ने लिखा है कि “संघे शक्ति कलियुगे” विचार को यदि किसी संस्था ने वास्तविक रूप दिया है, तो वह है श्री महिला गृह उद्योग, लिज्जत पापड़। महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आत्मविश्वास और सहयोग से खड़ा हुआ यह संगठन आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण…
राँची : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश जारी किया है. सरकार ने देश के वीर परिवारों और शहीदों के आश्रितों को कानूनी व अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है. जारी आदेश के अनुसार, नालसा( नालसा (NALSA – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) वीर परिवार सहायता योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति में निदेशक राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची’ को बतौर सदस्य नामित किया गया है. यह आदेश झालसा के पत्र के आलोक में जारी किया गया…
कोलकाता: कोलकाता से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बाली को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि कर्नल हिमांशु बाली फोर्ट विलियम स्थित सेना की पूर्वी कमान के आर्मी ऑर्डनेंस कोर में तैनात थे। सीबीआई के मुताबिक, उन्होंने निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के बदले भारी रकम ली। आरोप है कि फर्जी बिल पास कराए गए, घटिया सामान की सप्लाई को मंजूरी दी गई और सेना के टेंडरों में गड़बड़ी की गई।जांच में कानपुर की एक रक्षा…
चतरा(झारखंड):चतरा जिले में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश को पुलिस और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। इस मामले में दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर राज्य से बाहर ले जाने का आरोप है।जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़कियों को नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर बाहर ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और संबंधित टीमों को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान…
रांची के बड़गाईं अंचल स्थित चेशायर होम रोड स्थित खाता 37 की जमीन की जांच एक बार फिर तेज होती दिख रही है. ED ने इस मामले में मंगलवार को धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई समेत पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने उक्त सभी लोगों को समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए ED के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है. धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई जामिनी नाम की कंपनी में महत्वपूर्ण पदों पर हैं और रह चुके हैं. जामिनी कंपनी का जुड़ाव और वित्तीय लेनदेन प्रेम…
