Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अब थाना प्रभारियों के लिए FIR और फाइनल फॉर्म पर ई-साइन करना हुआ अनिवार्य, पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश
Uncategorized

अब थाना प्रभारियों के लिए FIR और फाइनल फॉर्म पर ई-साइन करना हुआ अनिवार्य, पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 22, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड में अब सभी थाना प्रभारियों के लिए एफआईआर और फाइनल फॉर्म पर ई-साइन करना अनिवार्य हो गया है. इसको लेकर डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है.
झारखंड पुलिस विभाग ने डिजिटलाइजेशन और न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राज्य के सभी थाना प्रभारियों के लिए अब एफआईआर और फाइनल फॉर्म पर आधार आधारित इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर (ई-साइन) करना अनिवार्य कर दिया गया है.

CCTNS और C-DAC के माध्यम से मिली सुविधा
इस सरकारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो नई दिल्ली से प्राप्त पत्र के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है.
सीसीटीएनएस में इसके सफल परीक्षण के बाद अब इसे झारखंड के सभी थानों में पूरी तरह से लागू कर दिया गया है.

कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य है ई-साइन
आदेश पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर की कानूनी वैधता पर कोई सवाल नहीं है.
आईटी एक्ट 2000 के तहत इस ई-साइन को पूर्ण विधिक मान्यता प्राप्त है. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 87 के तहत इसे माननीय न्यायालयों में स्वीकार्य माना गया है.

कोर्ट के साथ ऑनलाइन इंटीग्रेशन और नया नियम
सीसीटीएनएस का एकीकरण पहले ही न्यायालयों के सीआईएस (Court Information System) के साथ किया जा चुका है, इसलिए एफआईआर और फाइनल फॉर्म की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी सीधे ऑनलाइन माध्यम से कोर्ट को प्राप्त हो रही है.

इस नए आदेश के लागू होने के बाद की मुख्य व्यवस्थाएं इस प्रकार होगी
आदेश जारी होने की तिथि से सभी थाना प्रभारियों के लिए IIF-1 (FIR) और IIF-5 (Final Form) पर अपना ई- साइन करना 100 प्रतिशत अनिवार्य होगा.
कोर्ट को केवल ई-साइन की हुई एफआईआर और फाइनल फॉर्म की ही इलेक्ट्रॉनिक कॉपी या हार्ड कॉपी भेजी जाएगी. वर्तमान में IIF-5 (Final Form) में केस के अनुसंधानकर्ता के लिए ई-साइन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसके प्रिंटेड प्रति पर अनुसंधानकर्ता द्वारा अपने वास्तविक हस्ताक्षर किए जाएंगे.
इस नई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर कड़ाई से लागू करने के लिए सभी एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है. उन्हें आदेश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी थाना प्रभारियों और पर्यवेक्षी अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करें ताकि इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.