Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»केरल में घरों पर लटके ताले, गांवों में सिर्फ बुजुर्ग! डराने वाली रिपोर्ट
देश

केरल में घरों पर लटके ताले, गांवों में सिर्फ बुजुर्ग! डराने वाली रिपोर्ट

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारत जिसे अब तक दुनिया का सबसे युवा देश कहा जाता था, वह अब तेजी से बुढ़ापे की ओर कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों ने देश के भविष्य की एक अलग तस्वीर दिखाई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में खुलासा किया कि साल 2011 में देश में जो बुजुर्गों (60 साल से अधिक) की संख्या 10.16 करोड़ थी, वह साल 2036 तक बढ़कर 22.74 करोड़ हो जाएगी। यानी आने वाले समय में हर 7 में से 1 भारतीय बुजुर्ग होगा।

इस बढ़ती संख्या के साथ ही स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक निर्भरता जैसी गंभीर चुनौतियां भी सिर उठा रही हैं।

संयुक्त परिवारों का अंत और अकेलेपन का दर्द

सरकार ने स्वीकार किया है कि आधुनिकता की दौड़ में संयुक्त परिवारों का ढांचा टूट रहा है। पहले जहां बुजुर्गों की देखभाल पूरा परिवार मिलकर करता था, अब छोटे परिवारों के कारण उनकी जिम्मेदारी कम लोगों पर आ गई है। इसका सबसे भयावह रूप केरल में देखने को मिल रहा है, जहां 16.5 प्रतिशत आबादी बुजुर्ग है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 12 लाख घरों में ताले लटके हैं क्योंकि युवा काम के सिलसिले में बाहर हैं, और 21 लाख घरों में सिर्फ बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं।

बुजुर्गों की इन जरूरतों को देखते हुए मोदी सरकार ने ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ (ABYAY) लागू की है। साथ ही एक नेशनल काउंसिल ऑफ सीनियर सिटीजन का गठन किया गया है जो बुजुर्गों के मुद्दों पर सरकार को सलाह देती है। हालांकि, सरकारी योजनाओं के बावजूद बदलते सामाजिक ताने-बाने ने बुजुर्गों के लिए ‘अपनों का साथ’ एक लग्जरी बना दिया है।

Atal Vayo Abhyuday Yojana Elderly Population Growth India India ageing faster report India Ageing Population 2036 India News Senior Citizen Care Kerala elderly migration report National Council for Senior Citizens Senior citizens population 2036 अटल वयो अभ्युदय योजना केरल में बुजुर्गों की स्थिति नित्यानंद राय लोकसभा बयान भारत में बुजुर्गों की संख्या वृद्धों की सामाजिक सुरक्षा
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 देशभर में लागू

April 17, 2026

लता मंगेशकर के बाद आशा भोसले के लिए मनहूस साबित हुआ 92 नंबर, जानें यह चौंका देने वाला संयोग

April 13, 2026

पश्चिम बंगाल में कथित अवैध कॉल सेंटर मामले में ईडी की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापे

March 16, 2026

टी20 वर्ल्ड कप: सूर्या की चमक, सिराज का अटैक; भारत ने USA को 29 रन से हराया

February 7, 2026

अजित पवार की विरासत संभालेंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, शनिवार को ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ!

January 30, 2026

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं उर्सुला वॉन, बोलीं- यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उर्सुला ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताया। कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, खुशहाल और सुरक्षित बनाता है और हम सभी को फायदा होता है।” बता दें, ईयू के दोनों बड़े नेता भारत पहुंचे हुए हैं, जहां 27 जनवरी को 16वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का ऐलान भी हो सकता है। यूरोपीय देश परंपरागत तौर पर अमेरिका के करीब रहे हैं। ईयू-यूएस मिलकर वैश्विक आर्थिक उत्पादन के 40 फीसदी से ज्यादा और विश्व व्यापार के लगभग एक तिहाई हिस्से के साझेदार हैं। हालांकि, अमेरिकी की सत्ता में राष्ट्रपति ट्रंप की वापसी के बाद से ‘टैरिफ बम’ ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित किया है। आज यूरोप यूएस से इतर भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए उत्साहित है और वह एक स्थिर साझेदार के रूप में भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा है। दिल्ली में रविवार को दोनों ईयू नेताओं को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके अलावा सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने से पहले उर्सुला और कोस्टा ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा, “ईयू काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और ईयू कमीशन की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 77वें रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन के लिए उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी आने वाली बातचीत भारत-यूरोपियन यूनियन के

January 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.