Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»पहली बार इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, नेशनल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत
दुनिया

पहली बार इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, नेशनल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

अदिस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया है। नेशनल पैलेस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने अपनी कुछ एक्स पोस्ट के जरिए इथियोपिया में लैंड करने और वहां मिले बेहतरीन स्वागत की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सबसे पहली पोस्ट में पीएम ने लिखा, कुछ देर पहले ही अदीस अबाबा पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री अली द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के भाव से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इथियोपिया एक महान इतिहास और जीवंत संस्कृति वाला देश है। भारत-इथोपिया के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध हैं। मैं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए इथोपियाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी लिखते हैं कि अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर मैंने प्रधानमंत्री अली के साथ एक पारंपरिक कॉफी समारोह में भाग लिया। यह समारोह इथोपिया की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

साथ कार में बैठकर गए विज्ञान संग्रहालय

पीएम ने ये भी बताया कि हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के बाद प्रधानमंत्री अली मुझे अपने साथ कार में बैठाकर शहर के विज्ञान संग्रहालय को दिखाने के लिए ले गए। इथोपिया का ये संग्रहालय विज्ञान और नवाचार के तमाम पहलुओं को बखूबी प्रदर्शित करता है। साथ ही यह भी बताता है कि कैसे इनका उपयोग इथोपिया की प्रगति के लिए किया जा सकता है?

Coffee ceremony PM Modi India Ethiopia partnership National Palace Ethiopia PM Abiy Ahmed Ali PM Modi Addis Ababa arrival
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

ट्रंप की टैरिफ को भारतवंशी वकील से मिली ऐतिहासिक हार

February 21, 2026

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

February 21, 2026

बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

February 13, 2026

ट्रंप का धमाका: वेनेजुएला में हुआ ‘गुप्त गूंज’ का इस्तेमाल, रूस-चीन की उड़ी नींद

January 24, 2026

तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें

January 8, 2026

जेफ्री सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी: ईरान होगा ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’

January 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.