Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»फिलीपींस में सुबह-सुबह भूकंप से दहशत, समुद्र में था केंद्र
दुनिया

फिलीपींस में सुबह-सुबह भूकंप से दहशत, समुद्र में था केंद्र

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में स्थित मिंडानाओ द्वीप के तट के पास बुधवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी यानी PHIVOLCS के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। भूकंप सुबह 11:02 बजे स्थानीय समय पर आया। इसका केंद्र दावाओ ओरिएंटल प्रांत के तटीय कस्बे मैनाय से करीब 47 किलोमीटर दूर समुद्र में था। भूकंप की गहराई लगभग 42 किलोमीटर बताई गई है।

तेज झटकों का असर पूरे मिंडानाओ द्वीप में देखा गया। कई इलाकों में लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर लोगों ने खुले मैदानों में खड़े होकर हालात सामान्य होने का इंतजार किया। हालांकि भूकंप की वजह से फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि अब तक किसी तरह की गंभीर क्षति या चोट की खबर सामने नहीं आई है। राहत एजेंसियां सतर्क हैं और तटीय व संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

PHIVOLCS ने यह भी चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर भूकंप के केंद्र के आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।

गौरतलब है कि फिलीपींस भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देशों में शामिल है। यह इलाका ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की लगातार हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। बीते महीनों में भी इस क्षेत्र में कई बार धरती कांप चुकी है, जिससे लोगों में डर बना रहता है।

6.7 तीव्रता भूकंप पैसिफिक रिंग ऑफ फायर फिलीपींस न्यूज फिलीपींस भूकंप मिंडानाओ भूकंप
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.