रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय में आज युवा नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को नई जिम्मेवारी के रूप में महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहज़ादा अनवर जी, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह जी,प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहबाज अहमद जी सभी के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दिया गया। विदित हो की इंद्रजीत सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुवात छात्र संगठनएन एस यू आई से की । युवा कांग्रेस के बाद असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी)’ एवं अब…
Author: जस्ट पोस्ट
दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ अपने राज्य के उन अधिकारों को वापस पाने के लिए लड़ेंगे जो केंद्र सरकार के पास हैं, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे. हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. यह बातें उन्होंने दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.सीएम हेमंत सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक शक्तियों को जेब में रखकर और वोट चोरी कर…
रांची: स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने बुंडू प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगरनाथ गोप को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.इस मामले में परिवादी शाहिद रजा ने एसीबी, रांची में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि जल एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बुंडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 169 नालियों और सोकपिट निर्माण कार्य कराए गए थे, जिनके भुगतान के…
रांची: रिम्स अस्पताल से एक बाल कैदी फरार हो गया है. पेट दर्द की शिकायत करने के बाद 2 दिन पहले ही उसे बाल सुधार गृह प्रशासन के द्वारा रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान वह मंगलवार अहले सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था.रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. चोरी के एक मामले में कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही…
पलामू: जिले के सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार रवि की मौत हो गई है. वह 2005 बैच के झारखंड पुलिस के कांस्टेबल थे. स्पेशल ब्रांच में फिलहाल वह पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में तैनात थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पलामू लाइन में दी जाएगी सलामीकांस्टेबल शिव कुमार रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के रहने वाले थे. वह रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड़ के पास एक गांव जा रहे थे, इसी क्रम में वह नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए. ग्रामीण एवं परिजनों ने उन्हें…
लोक भवन उद्यान 2 फरवरी से 8 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला रांची: लोक भवन उद्यान के सोमवार को आम लोगों के लिए खुलते ही आकर्षण का केंद्र बन गया. उद्यान के दीदार के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच खुशनुमा पल बिताए. रंग-बिरंगे फूलों, सुसज्जित गार्डन और फव्वारों की खूबसूरती ने हर किसी को मोहित कर दिया. सुबह से ही लोक भवन उद्यान के प्रवेश द्वार पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. परिवार के साथ पहुंचे लोग, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ उद्यान में घूमते…
रांची : झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा को लेकर सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेज दी गयी है. जैक ने जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी भेजा है. भेजे गये पत्र में कोषागार तक प्रश्न पत्र पहुंचाने से लेकर परीक्षा के दिन केंद्र तक प्रश्न पत्र लाने की प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये.7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिलकोषागार में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. परीक्षा में कुल 7.48 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक परीक्षा के…
सभी 53 वार्ड के लिए 94 अभ्यार्थियों ने दाखिल किया नामांकन, इनमें 65 महिला अभ्यर्थीबुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत 11 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद हेतु दाखिल किया नामांकननगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत आज दिनांक 02.02.2026 को रांची समाहरणालय एवं बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। महापौर के लिए आज शून्य और सभी 53 वार्ड के लिए कुल 94 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, इनमें 65महिलाएं हैं। महापौर के लिए अब तक 21 अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं तथा किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। आज…
पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी में अंधविश्वास में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एक लाख रुपए देंगे. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को कुसड़ी गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.अंतिम संस्कार के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वे विवेकाधीन एक लाख रुपए की राशि देंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि कुसड़ी के बथानी टोला की घटना के बाद सिर्फ पुलिस ही मौके पर गई. पांकी प्रखंड का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर…
रांची : रांची नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव कार्य में विभिन्न कैटिगिरी के 650 से अधिक वाहनों की तैनाती की जायेगी. प्रशासन ने इन वाहनों के लिए दैनिक भाड़े की दरें भी निर्धारित कर दी हैं. चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये हैं.चुनाव कार्य में बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का…
