केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट झारखंड के प्रति उसकी असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये को एक बार फिर उजागर करता है। यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से लगातार पड़ोसी भाजपा-शासित राज्यों पर विशेष मेहरबानी दिखाई जा रही है, जबकि झारखंड को हर बजट में उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है। यह सौतेला व्यवहार अब छिपा नहीं रहा, जनता सब देख रही है और समझ रही है।झारखंड जैसे खनिज-संपन्न, श्रमशील और योगदान देने वाले राज्य को न तो बकाया राशि मिल रही है, न ही उसके विकास की वास्तविक जरूरतों…
Author: जस्ट पोस्ट
रविवार की शाम लगभग छह बजे की है। परिजनों के अनुसार, सूर्यनाथ शाम में गांव के तालाब के पास गया था, लौटने के दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर राहे आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। वहीं वन विभाग से बात कर मुआवजा के साथ हाथियों के झुंड को गांव से भगाने की मांग की। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-कर बुरा हाल है।
रांची: मुख्यमंत्री और राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं. सीएम सचिवालय की ओर से बताया गया है कि जिंदल समूह ने झारखंड में स्टील, परमाणु ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 70,000 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया है.यूनाइटेड किंगडम में हुई बैठकों के दौरान जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा. इससे साफ है कि समूह राज्य में लंबे समय तक औद्योगिक और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को लेकर गंभीर है. सरकार का कहना है कि यह निवेश झारखंड…
वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत बजट देश के विकास की नींव के लिए नए भारत के निर्माण के रूप में देखा जाना चाहिए। इस बजट में भले ही प्रत्यक्ष रूप से आम जनता को विशेष लाभ नहीं दिख रहा है, लेकिन देश को मजबूत करने हेतु रेल कॉरिडोर, जल मार्ग, मेडिकल हब विकसित करना, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की राशि बढ़ाना, नई सड़के, पूल आदि पर निवेश यह सब वो चीज हैं, जो देश को आने वाले समय में मजबूत करेंगे। इस बजट को युवा, गरीब, महिला विकास के रूप में देखा जाना चाहिए। मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई इंफ्रा आदि में इस बजट…
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी, 2026) अपना 9वां बजट पेश करके इतिहास रच दिया. इस बजट में सबसे बड़ा ‘सरप्राइज’ इंडियन रेलवे के लिए रहा. सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एकदम नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान तैयार किया है.निर्मला सीतारमण के मुताबिक, इन नए रूट्स का मकसद बड़े शहरों के बीच की दूरी को कम करना और इकोनॉमी को बूस्ट देना है. वित्त मंत्री ने साफ किया कि यूनियन बजट 2026-27 के तहत ये कॉरिडोर रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे. आसान शब्दों में कहें तो, अब…
भारत सरकार के 2026-27 के वित्तीय वर्ष के लिए बजट 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां बजट पेश किया. इस बजट को सरकार ने युवाओं को समर्पित किया है. साथ ही सरकार ने अपने तीन कर्तव्य भी घोषित किए हैं, जिसमें से एक लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है. इसके मद्देनजर लोगों की किन चीजों पर कितना कम खर्च करना होगा और किस पर लोगों की जेब ज्यादा ढीली होगी.विदेश में पैसा भेजना आसान, फॉरेन में पढ़ाई सस्तीसरकार ने पिछले बजट में विदेश में पढ़ाई करने वाले…
झारखंड में बाबा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही. झारखंड और बिहार में फैले बाबा ग्रुप और उनके सहयोगी आढ़त व्यापारियों के ठिकानों पर लगातार तलाशी ली जा रही है. यह छापेमारी 29 जनवरी से शुरू हुई थी, जो अब व्यापक जांच का रूप ले चुकी है. विभाग की कई टीमें एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही हैं.आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान अब तक कुल 4.50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं. अधिकारियों के मुताबिक झारखंड और बिहार के करीब…
दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं।”
झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही मेयर और पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। इसी बीच चुनावी व्यवस्था से जुड़ी एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।नगर निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए नामांकन फॉर्म में अब भी झारखंड सरकार का पुराना लोगो छपा हुआ है, जबकि राज्य सरकार 15 अगस्त 2020 को नया और आधिकारिक राज्य प्रतीक लागू कर चुकी है। इसके बावजूद चुनाव से जुड़े अहम दस्तावेजों में पुराने लोगो का इस्तेमाल होना हैरान करने वाला माना जा रहा है।
चान्हो- चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव में मानवता को झकझोर देने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहां ऊंट के सहारे चंदा मांगकर अपने परिवार का पेट पालने वाला एक व्यक्ति, उसी ऊंट के बीमार पड़ते ही उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। इलाज और देखभाल के अभाव में ऊंट की देर रात मौत हो गई।बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति शुक्रवार को चान्हो क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम-घूमकर अपने और ऊंट के लिए पैसे व सामान चंदे के रूप में इकट्ठा कर रहा था। शाम के समय नवाडीह गांव के समीप ऊंट…
