रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड पर लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोअर बाजार थाने की पुलिस ने अर्जुन भोक्ता नामक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से माचिस का डिब्बा और लाइटर बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में आरोपी पर जानबूझकर आग लगाने का शक है.सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गयारांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड पर खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई थी, जिसमें सभी बसें जलकर खाक हो गईं.…
Author: जस्ट पोस्ट
: रांची: नगर निकाय चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा है लेकिन नामांकन के दौरान जिस तरह से राजनीतिक दलों के नेताओं की भागीदारी देखी जा रही है, उससे साफ नजर आता है कि यह चुनाव राजनीतिक रंग में रंग चुका है. नामांकन के आखिरी दिन रांची महापौर पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने पहुंची बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो के जुलूस में भी कुछ ऐसा नजारा दिखा.रांची के पुराना जेल चौक से पदयात्रा कर समाहरणालय पहुंची रोशनी खलखो के साथ ना केवल बीजेपी के कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे, बल्कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का…
खूंटीः खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष आनंद राम सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक नामांकन के बाद प्रत्याशी रानी टूटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह वर्ष 2013 से 2018 तक नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं. उनके कार्यकाल में खूंटी बस स्टैंड और जलापूर्ति पाइपलाइन योजना पर काम शुरू हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश कई…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची प्रेस क्लब द्वारा जे०के० इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू, रांची में आयोजित “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का ‘चतुर्थ स्तंभ’ भी कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट” जैसे आयोजन केवल…
रांची: वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डेटा-केंद्रित मॉडल के बीच रांची से स्वदेशी डिजिटल आंदोलन की मजबूत आवाज उठी। भारतीय सुपर-ऐप ZKTOR ने खुद को डेटा-उपनिवेशवाद के खिलाफ एक तकनीकी विकल्प के रूप में पेश किया, वहीं इसी मंच पर सीनियर पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के प्रदेश अध्यक्ष भरत भूषण प्रसाद को सम्मानित कर कार्यक्रम को एक सामाजिक-सांस्कृतिक आयाम भी दिया गया।रांची प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भरत भूषण प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर की। ZKTOR के निदेशक ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता और स्वदेशी तकनीक — दोनों मिलकर ही…
बोकारो: जिला स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में पेटरवार थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र का रहने वाला है.अकेलेपन का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्मजानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक कोलकाता-वाराणसी सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी में पत्थर खनन करने वाली मशीन में ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था. वह पीड़िता के घर के पास किराए के मकान में…
नई दिल्ली: सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 5 से 10 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। यह उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से पहला भारत दौरा है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। दौरे के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों…
रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है.16 वर्षीय जसीम मंसूरी का शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. मृत लड़का रांची के पंडरा स्थित मुस्लिम मोहल्ले के रहने वाला था.रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़के की क्रूरता से हत्या कर दी गई है. शव को देख कर ऐसा लगता है की पहले जसीम को चाकू से मारा गया और फिर हत्या के बाद मृतक को निर्माणाधीन चार माले अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. मामले की…
रांची: उत्तर प्रदेश की दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बकाया राशि न चुकाने के कारण एचइसी के सीएमडी को अब कोर्ट के आदेश के तहत गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रांची सिविल कोर्ट के निर्देश पर आपूर्ति कंपनी ने सीएमडी के सरकारी क्वार्टर को अटैच कर लिया है। अब इस क्वार्टर की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।मामले की जानकारी देते हुए वकीलों ने बताया कि यह विवाद 2017 का है। दयाचंद इंजीनियरिंग ने एचइसी को वेल्डिंग रॉड की आपूर्ति की थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।आपूर्ति कंपनी ने एमएसएमई ट्रिब्यूनल, उत्तर प्रदेश में आर्बिट्रेशन केस दर्ज…
जमशेदपुर : झरिया विधायक रागिनी सिंह के धनबाद स्थित सिंह मेंशन आवास पर हुए बमबारी मामले को लेकर जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा है कि धनबाद में जिला पुलिस की नहीं चलती ,यहाँ अपराधियों का बोलबाला है। किसी ऐसे दबंग द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार में पकड़ रखता है, सबसे शर्म की बात की महिला विधायक के घर बम फेंक कर अपनी दबंगई दिखाई जा रही है जो एक चिंतनीय विषय है। धनबाद में मेयर का…
