Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट
Uncategorized

सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ अपने राज्य के उन अधिकारों को वापस पाने के लिए लड़ेंगे जो केंद्र सरकार के पास हैं, बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे. हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. यह बातें उन्होंने दुमका के गांधी मैदान में जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.
सीएम हेमंत सोरेन ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक शक्तियों को जेब में रखकर और वोट चोरी कर प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही हम मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, लेकिन मूर्ख नहीं है. हमारे खिलाफ की जा रही राजनीतिक चक्रव्यूह, षड्यंत्र को भली भांति समझते हैं और उसका जवाब भी देना जानते हैं.
सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आप सब की बदौलत ही हम यहां मौजूद हैं. आप ऐसे ही एकजुट होकर हमारा साथ दें. अगर आप अपना अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि समाज में वे बेहतर स्थान प्राप्त कर राज्य को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें
दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संथाली भाषा में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि काफी मेहनत से उन्होंने इस राज्य को अलग कराया. यहां के लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने काफी कष्ट उठाया. उन्होंने कहा कि आज वह हमारे साथ नहीं हैं पर उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी. उन्होंने जो मार्ग दिखाया हमलोग उस पर चलते हुए झारखंड को आगे बढ़ाएंगे.
इधर, झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और राजमहल सांसद विजय हांसदा ने लोगों से एसआईआर के प्रति सजग रहने की बात कही. मंत्री ने कहा कि एसआईआर के दौरान तरह-तरह का प्रोपेगेंडा अपनाकर नाम काटने का प्रयास किया जा सकता है. वहीं, विजय हांसदा ने कहा ध्यान रखें कि किसी का नाम नहीं कटे.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.