नई दिल्ली। भारत में बढ़ते ट्रैफिक और स्पीड के बीच मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और जरूरी सेफ्टी फीचर्स वाली कार परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सीटबेल्ट तो हर कार में होती है, लेकिन प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर वाली सीटबेल्ट दुर्घटना के दौरान शरीर पर पड़ने वाले दबाव को नियंत्रित कर सुरक्षा बढ़ाती है।

आजकल ज्यादातर कारों में फ्रंट, साइड और कर्टन एयरबैग दिए जाते हैं, जो टक्कर की स्थिति में चोटों को काफी कम करते हैं। बच्चों के लिए इसोफिक्स माउंट्स बेहद जरूरी फीचर है, जो चाइल्ड सीट को मजबूती से लॉक करता है। ईएससी या ईएसपी फीचर गाड़ी को फिसलने से बचाता है, खासकर बारिश या गीली सड़क पर यह बेहद प्रभावी साबित होता है। वहीं टीपीएमएस यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रेशर कम या ज्यादा होने पर अलर्ट देता है और दुर्घटना की संभावना घटाता है। इसके अलावा, पार्किंग कैमरा व सेंसर तंग जगहों में सुरक्षित पार्किंग में मदद करते हैं।

कई कारों में अब 360 डिग्री कैमरा व्यू भी उपलब्ध है। मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, क्रम्पल जोन और हाई-स्ट्रेंथ स्टील दुर्घटना की ऊर्जा सोखकर यात्रियों को सुरक्षित रखते हैं। ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम सामने संभावित टक्कर देखकर खुद ब्रेक लगा देता है, अगर ड्राइवर समय पर रिएक्ट न कर पाए। ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग लेन बदलते समय पीछे और साइड के छिपे क्षेत्रों पर नजर रखता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version