Author: जस्ट पोस्ट

रांची:जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केंद्र की उपलब्धियां नहीं बल्कि कथित 24 गबनों का कार्यकाल रहा है. जेएमएम नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भारतीय गबन पार्टी है. वहीं, कृषि राज्यमंत्री द्वारा खीरे पर लिए हुए सब्सिडी पर भी कटाक्ष करते हुए जेएमएम ने पत्रकारों को खीरा खिलाया और हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चौधरी के सब्सिडी लेने के मामला पर भी सुप्रीयो भट्टाचार्य ने…

Read More

राँची( प्रातः धर्म सभा में परम पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज ने आज जैन ग्रन्थ ‘पद्मपुराण’ के आलोक में भगवान श्री राम और महाबली हनुमान के जीवन वृत्त पर मंगल देशना दी। मुनि श्री ने कहा कि राम और हनुमान का आदर्श चरित्र केवल पढ़ने या सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में पूरी तरह उतारने के लिए है।धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा, “जैन पद्मपुराण के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन न्याय, त्याग और परम कर्तव्यपरायणता का साक्षात स्वरूप है। उन्होंने महलों के सुख को त्याग कर धर्म की रक्षा की। वहीं दूसरी…

Read More

रांची : ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर महात्मा गांधी के नाम योजना संचालित करने की मांग रखी है. उन्होंने कहा कि वी बी ग्राम जी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को महात्मा गांधी के नाम से नई जनहित की योजना आरंभ करनी चाहिए. दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन के दूसरे दिन झारखंड की ओर से प्रस्तुत प्रेजेंटेशन में मंत्री ने 125 दिन काम का पर्याप्त बजट, स्ट्रांग फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वाले आवास निर्माण से लेकर मनरेगा के…

Read More

रांची: सीसीएलके मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में “खनन संविदाएं (Mining Contracts)” विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  अनुप हंजूरा ,मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार,, महाप्रबंधक (एचआरडी)  एम.एफ. हक तथा महाप्रबंधक (सीएमसी)  राजीव उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने खनन संविदाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों में जागरूकता बढ़ाने, संविदा प्रबंधन से जुड़े एरिया की पहचान करने, हिंड्रेंस रजिस्टर का समुचित संधारण सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी से सुसज्जित…

Read More

बुढ़मू: थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की पत्नी नीशू सिंह ने सोमवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More

रांची: ईस्टर्न इंडिया डेवलपमेंट फोरम के तत्वावधान में सोमवार को रांची के ओयना गांव स्थित डायमंड सिटी सभागार में मानव अधिकार और समावेशी विकास विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने मानवाधिकारों की वर्तमान स्थिति, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार- विमर्श किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी, आयकर आयुक्त निशा उरांव, ईस्टर्न इंडिया डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष संजीव कुमार, दिया सेवा संगठन की सचिव डॉ. सीता कुमारी, समाजसेवी…

Read More

 रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के माध्यम से राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में 326 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इन नियमित रिक्तियों (Regular Vacancies) के लिए आयोग ने भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय तारीखों में फॉर्म भर सकते हैं.क्या है आवेदन की जरूरी तारीखफॉर्म भरने से लेकर सुधार करने तक का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 20 जुलाई 2026आवेदन की अंतिम तिथि:…

Read More

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है. झारखंड कंबाइड (कृषि और अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई से बढ़ा कर नौ जुलाई कर दिया गया है. 10 से 11 जुलाई तक जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा. वहीं प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को ऑफलाइन मोड में ली जायेगी.पहले 19 जुलाई को परीक्षा के लिए तिथि…

Read More

राँची: झारखंड खेल जगत में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप-2026’ का आयोजन पहली बार झारखंड में होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंचमुलाकात के दौरान सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को राज्य…

Read More

बीसीसीएल कर्मी तुलेश्वर नोनीयां हत्याकांड में पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस का दावा–10 लाख रुपये की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश, वैज्ञानिक जांच से खुली परत-दर-परत कहानीधनबाद : धनबाद के कोयलांचल में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले तुलेश्वर नोनीयां हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, बीसीसीएल कर्मी तुलेश्वर नोनीयां की हत्या के पीछे कोई सामान्य रंजिश या दुर्घटना नहीं, बल्कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की कथित साजिश थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र विजय नोनीयां समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस…

Read More