जमशेदपुर : झामुमो पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना लिए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ। इस बात को उन्होंने मिडिया में आकर जानकारी दिया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से वे प्रभावित होकर हम भाजपा में शामिल हो रहें हैं। दुलाल भुइयाँ ने कहा की 15 तारिक महा शिवरात्रि के दिन 1 बजे रांची प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे और भाजपा के सदस्य्ता लेंगे और शामिल होंगे।…साथ ही उन्होंने झामुमो पार्टी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा की पार्टी ने मुझे उपेक्षा किया और मान और सम्मान नहीं दिया जिस वजह से हम काफ़ी दुःखी…
Author: जस्ट पोस्ट
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित साइबरपीस समिट 2026 में जीतो लेडीज विंग को साइबर जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साइबरपीस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साइबर पीस यात्रा के माध्यम से समाज में डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।यह सम्मान जीतो लेडीज विंग की एपेक्स चेयरपर्सन श्रीमती शीतल जी दुगर, सेक्रेटरी डॉ. शशि जी मंडोत एवं डिजिटल कन्वीनर श्रीमती प्रियंका जी जैन ने प्राप्त किया।विशेष उल्लेखनीय है कि श्रीमती प्रियंका जी जैन, जो रांची…
धनबाद: प्रशासन और पुलिस की टीम ने गुरुवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच की.डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया है. इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. उन्होंने कहा कि कुछ छोटी-मोटी कमियों को दूर करने और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के…
: रांची : बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने के लिए भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बुके और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया.[ इस अवसर पर उनके सुपुत्र हर्षित साहू ने भी हरभजन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.[ एयरपोर्ट पर समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों की उत्साहित भीड़ ने‘भज्जी-भज्जी’के नारों से उनका स्वागत किया. हरभजन…
मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी सचिता बुद्धू अपने पति अजय बुद्धू के साथ गुरुवार को हजारीबाग के बड़कागांव पहुंचीं. सुबह 8:15 बजे वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनके पैतृक गांव बड़कागांव और अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया.[ रांची एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागतरांची एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया. फूल-मालाओं और पारंपरिक सम्मान के साथ सचिता बुद्धू और उनके पति अजय बुद्धू का अभिनंदन किया गया. स्वागत करने वालों में बड़कागांव प्रखंड के सिमरातरी गांव के कई गणमान्य…
रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा बस्ती सरैया टोला में देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने इसी इलाके में सेल संचालक नीतीश कुमार के आवास के बाहर भी गोलियां चलाईं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।: स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी सयाल-सौंदा बस्ती की ओर से बाइक पर सवार होकर आए. घर के पास पहुंचे और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।…
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयोग पहुंचा और माँग किया की लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो जो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित है उनको चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया जाय या तबादला किया जाय ।सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलेश टोप्पो जो एक सरकारी कर्मचारी है और अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए सरकारी पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं ,यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट का मामला है साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट)…
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू, रांची में आज अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत अन्य नेताओं ने तिलका मांझी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि देश ऐसे शहीदों की वीरगाथा को सदैव याद रखेगा। जब देश ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, तब जंगलों से आज़ादी की एक बुलंद आवाज़ उठी थी, जिनका नाम है वीर शहीद बाबा तिलका मांझी। तिलका मांझी ने 13 जनवरी 1784 को ताड़ के पेड़…
महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री सादर आमंत्रित।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।इस अवसर पर…
रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार खास होने वाला है. इस बार के बजट सत्र में जहां विधानसभा पेपरलेस की दिशा में कदम बढ़ाता दिखेगा, वहीं सदन की कार्यवाही भी बदली सी दिखेगी. 18 फरवरी से शुरू हो रहे इस बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे, जिसकी शुरुआत 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी.स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो के अनुसार यह सत्र स्वभाविक रूप से अहम होगा, क्योंकि साल भर के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को इसी सत्र में पास किया जाता है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी इस बजट सत्र…
