: रांची: झारखंड में दिन के वक्त करीब करीब सर्दी ने विदाई ले ली है. धूप निकलते ही गर्मी महसूस होने लगती है. पिछले कुछ दिनों से दिन के वक्त चल रही बर्फीली हवा का मिजाज भी बदल गया है. लिहाजा, अधिकतम पारा एक बार फिर चढ़ता दिख रहा है. लेकिन न्यूनतम पारा की वजह से सर्दी की विदाई नहीं हो पा रही है. इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. दिन में गर्मी तो शाम होते ही ठंड महसूस होने लगती है. मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की गई है तथा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार शर्मा को सचिव, आपदा प्रबंधन के पद से स्थानांतरित करते हुए सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं के. श्रीनिवासन को सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के स्थान पर सचिव, ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया है।इसी तरह मनोज कुमार को…
रांची। पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर मेें बाबा महाकाल के अरघा का जिर्णोधार का कार्य पूर्ण हो गया है। जहां बनारस की कुशल कारीगरों की टीम के द्वारा 6 लाख की लागत से नक्काशीदार अरघा, नंदी भगवान सहित अन्य कार्य किये गए है। जहां महाकाल मंदिर के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार को होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पहाड़ी मंदिर विकास समिति के उप समिति सदस्य कैलाश राय, आनंद गाड़ोदिया ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज और पहाड़ी मंदिर के पुजारियोें…
रांची। झारखंड में संचालित कुल 1343 दुकानों में से 1302 के लिए दुकान संचालकों ने लाइसेंस शुल्क जमा कर दिया है। सिर्फ 41 ऐसी दुकानें हैं, जिनके संचालन में दुकानदारों ने रूचि नहीं दिखाई और उनके लिए लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया। यानी, एक तरह से ये दुकानें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से सरेंडर मानी इन 41 दुकानों के निबंधन के लिए फिर से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। उनका आवंटन नहीं होने पर झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड उन दुकानों का संचालन स्वयं करेगा।लाइसेंस शुल्क जमा करने वाले दुकानदारों को सात मार्च तक साढ़े बारह प्रतिशत…
रांची: 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल से एक दिन पहले रांची में संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के आह्वान पर विशाल जुलूस निकाला गया. शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरता यह जुलूस फिरायालाल चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. इसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों, कर्मचारियों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, स्कीम वर्करों, किसानों, खेत मजदूरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.जुलूस के दौरान केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और चार लेबर कोड के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नए श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और श्रमिक सुरक्षा को…
रांची: झारखंड विधानसभा पेपरलेस होने के दिशा में कदम बढ़ा दिया है. राष्ट्रीय कार्यक्रम नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के जरिए सेंट्रल हॉल को पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है. आगामी बजट सत्र में इसकी आंशिक शुरुआत करने के उद्देश्य से बुधवार को विधानसभा में मंत्री, विधायक और विधानसभा के अधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया.इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-विधान केंद्र का उद्घाटन किया. साथ ही ई-विधान एप्लीकेशन को लेकर प्रशिक्षण के बाद विधायकों को टैब वितरित किया गया. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से…
रांचीः राजधानी रांची में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अहले सुबह तक एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो युवक मौत बनकर खुली सड़कों पर घूमते रहे. इस दौरान दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया. दोनों ने दुःसाहस दिखाते हुए पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर उन दोनों उत्पातियों को न्यूट्रलाइज किया.रांची के कचहरी से मांडर तक आतंक!सोमवार देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई की ब्लैक रंग की एक…
नगर निगम की ओर से री लॉटरी निकाले जाने के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद हैं. हालांकि, निगम की री-लॉटरी पर वेंडर मार्केट के दुकानदार ही दोफाड़ हो गए हैं. वेंडर मार्केट के कुछ दुकानदार निगम की री लॉटरी का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ दुकानदार इसका समर्थन कर रहे हैं. जिन दुकानदारों को साल 2019 में वेंडर मार्केट के पीछे वाले हिस्से में दुकानें आवंटित की गई थीं, वे निगम की री लॉटरी का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन, ज्यादातर दुकानदार इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है2019 में आवंटित की गई थीं दुकानेंरी लॉटरी का विरोध…
रांचीः नगर निकाय चुनाव में धन-बल के आधार पर चुनाव जीतने की चाहत रखनेवाले प्रत्याशियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है. पिछले चुनाव के अनुभव को देखते हुए आयोग ने इस बार के चुनाव में नजर रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं.राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 48 शहरी निकायों में व्यय पर्यवेक्षक के साथ साथ सामान्य पर्यवेक्षकों की तैनाती की है जो प्रत्याशियों के खर्चे और गतिविधि पर नजर रख रही है. इसके अलावा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा चुनाव के दौरान गैर कानूनी हड़कत किए जाने पर सख्त कारवाई…
दिल्ली/रांचीः झारखंड की संथाल और उरांव जनजाति की अपनी एक अलग पहचान है. अब उनकी अस्मिता की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई है. झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दोनों जनजातियों के धरोहरों को संरक्षित करने का मुद्दा संसद में उठाया है. उन्होंने एक सांस्कृतिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग की है.संसद में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि उरांव और संथाल जनजाति की संस्कृति प्राचीनतम है. इनके धरोहरों को संरक्षित किया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की कि झारखंड और बिहार की सीमाओं में फैले ऐतिहासिक स्थलों रोहतासगढ़, मुड़मा और मरांग बुरु को जोड़कर…
