
मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी सचिता बुद्धू अपने पति अजय बुद्धू के साथ गुरुवार को हजारीबाग के बड़कागांव पहुंचीं. सुबह 8:15 बजे वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनके पैतृक गांव बड़कागांव और अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया.
[ रांची एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया. फूल-मालाओं और पारंपरिक सम्मान के साथ सचिता बुद्धू और उनके पति अजय बुद्धू का अभिनंदन किया गया. स्वागत करने वालों में बड़कागांव प्रखंड के सिमरातरी गांव के कई गणमान्य लोग शामिल थे. मुख्य रूप से राम लखन महतो, दिलीप कुमार महतो, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, ग्राम अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, ग्राम उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, ग्राम सचिव कमल कुमार, ग्राम कोषाध्यक्ष सिकंदर महतो, अजीत कुमार राम, लखन महतो, ईश्वरी महतो, कैलाश महतो, दौलत महतो, दीपक महतो, अशोक महतो, सुरेंद्र प्रसाद दांगी, अरुण महतो, रामू महतो, तिलनाथ महतो और कंचन महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
पैतृक गांव सिमरातरी पहुंचने को लेकर उत्साह
सचिता बुद्धू अपने पैतृक गांव हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थि…
जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक बना दौरा
पूर्व उप प्रधानमंत्री की बेटी-दामाद का यह दौरा एक बार फिर गांव और प्रवासी भारतीयों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक पारिवारिक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ाव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. सिमरातरी गांव में उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. गांव के लोग पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन करने को उत्साहित हैं. इस आगमन ने पूरे क्षेत्र में गौरव और खुशी का माहौल बना दिया है.

