Author: जस्ट पोस्ट

बिहार : मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार सुबह सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई सीधे थाना परिसर में हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक अपहरण कांड में सहूलियत देने और केस डायरी कमजोर करने के बदले दारोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा…

Read More

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चिकित्सा प्रणाली के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सरकार के स्तर पर की जा रही है. इसी क्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को ACTUVI (USA) के फाउंडर एवं सीईओ ड्रेगन स्मिथ द्वारा डलास, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करने का औपचारिक निमंत्रण दिया है.मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी जानकारीस्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ मई में…

Read More

: पलामू: निकाय चुनाव नहीं होने से तीन वर्षों में राज्य को 5100 करोड़ का नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार शखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू में कही है.रघुवर दास बुधवार की रात पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर के पक्ष में एक जनसभा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार चुनाव करवा रही है. भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार चुनाव को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. निकाय चुनाव…

Read More

: रांची: झारखंड में शहरी निकाय चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है.भाजपा-कांग्रेस पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोपझारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं पर खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों दल खुलकर दलीय प्रचार कर रहे हैं, जबकि चुनाव गैर-दलीय आधार पर होने हैं.: समर्थित उम्मीदवार तथा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार का समयबद्ध आर्थिक सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड को विकसित और समृद्ध किए बिना देश की समग्र उन्नति संभव नहीं है।राज्यपाल ने कहा कि वांछित आर्थिक सहायता के अभाव में राज्य सरकार को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र से अपेक्षित सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने…

Read More

पिपरवार. पिपरवार में बच्चा चोर के शक में उग्र भीड़ द्वारा विक्षिप्त रामबली राजभर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये आरोपियों में प्रयाग महतो (40), महेंद्र महतो उर्फ तरुण महतो (28), सुरेंद्र महतो (32) बसंत मुंडा (25) का नाम शामिल है. सभी आरोपी किचटो पंचायत के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार इस संबंध में पिपरवार थाना कांड संख्या 9/26 के तहत बीएनएस की 191(2), 191 (3), 190, 109, 132…

Read More

: संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस सत्र को अहम बताते हुए कहा कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में कार्यपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण है. ऐसे में उनसे अपेक्षा की गई है कि सदन के अंदर जो भी प्रश्न आए, उसका ससमय जवाब मिले. साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई है. जिससे 18 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके.दिनों के कार्यदिवस का होगा बजट सत्रझारखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार खास होने वाला है. इस…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसको लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो आदि मौजूद थे.23 फरवरी की कार्यवाही पर हुई चर्चास्पीकर कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई. साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने…

Read More

यशोदा अस्‍पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ. कश्‍यप व्‍यास सेवा देंगेसीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, काँके रोड, राँची में शुक्रवार, दिनांक 20.02.2026 को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में यशोदा अस्‍पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. कश्‍यप व्‍यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे।हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये।सीसीएल…

Read More