झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को हजारीबाग में यातायात अव्यवस्था पर सख्त निर्देश जारी किया है. इस मामले में अदालत ने हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी), एसपी और नगर आयुक्त को अवमानना का नोटिस जारी किया है. अदालत ने 9 फरवरी को अपने आदेश में इन तीनों अधिकारियों को व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था. इन तीनों अधिकारियों ने अदालत की ओर से निर्धारित तिथि के अंदर व्यक्तिगत हलफनामा दायर नहीं किया, बल्कि अपने कनीय अधिकारियों के जरिए हलफनामा दायर कराया. इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए डीसी, एसपी और नगर आयुक्त को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए…
Author: जस्ट पोस्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा है कि बुजुर्ग लोगों की संपत्ति और शांतिपूर्ण जीवन की रक्षा करना कानून का उद्देश्य है. अदालत ने स्पष्ट किया कि बुजुर्ग माता-पिता के स्व अर्जित मकान में बेटा और बहू जबरन नहीं रह सकते, यदि उनके कारण माता-पिता को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना हो रही हो. हाईकोर्ट ने उपायुक्त रामगढ़ का 23 फरवरी 2024 के आदेश को रद्द कर दिया और बुजुर्ग दंपति की याचिका को स्वीकार कर लिया.माता-पिता के साथ रहें या सौंप दें मकान: हाईकोर्टहाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि यह संपत्ति…
बेंगलुरु : बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ने सात जिंदगियां छीन लीं. 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक एसयूवी ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से जा भिड़ी.इस टक्कर के बाद कुछ ही मिनटों में सड़क पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में छह छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा किशोर तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो बैठा था.160 की रफ्तार और बेकाबू एसयूवीहादसा होसकोटे तालुक के कंबलिपुरा गेट के पास सुबह करीब 4:15 से 4:30 बजे के…
हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव में एक एक दंपती की हत्या कर दी गई है. बाबू पारा गांव के शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सोमवार सुबह आसपास के लोगों को तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं दिखा.घर में काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं दिखा तो स्थानीय लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा. जहां दोनों मृत अवस्था में पाए गए. घटना…
। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका…
श्री श्री पंचदेव मंदिर मंदिर परिसर, बेल टंगरा, बड़ागांई, रांची में 12 जोड़ियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न पूर्वाह्न 10:30 बजे श्री श्री पंचदेव परिसर से सभी वरपक्षो के द्वारा बड़ागाँई चौक तक बारात निकली गई। बारात पुण: श्री श्री पंचदेव मंदिर पहुंची, जहां सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मध्याह्न 12:30 बजे वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपराह्न 2:00 शुभ विवाह एवं अपराह्न 5:30 बजे वर-कन्या एवं आए हुए अतिथियों को सुरुचि भोजन कराकर एवं वर-कन्या को उपहार देकर विदाई की गयी।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अशोक साहू ने कहा समाज में अनेक गरीब परिवार जो विवाह संस्कार…
: रांचीः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए. बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर में अपने हाथों त्रिशूल भी उठाया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लिया. मौके पर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. वैदिक मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री…
झारखंड सरकार ने नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मतदान के दिन 23 फ़रवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दिया है। यह फैसला राज्य के शहरी निकायों में होने वाले मतदान को सुचारु और अधिक सहभागिता वाला बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। मतदान निर्धारित तिथि को राज्य के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में कराया जाएगा।मतदान के दिन रहेगी छुट्टीसरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के दिन सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी और आम नागरिक बिना किसी बाधा के मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार…
