सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रोटोकॉल अनुपालन और आमंत्रित अतिथियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की.सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोरअधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी…
Author: जस्ट पोस्ट
रांचीः केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन के द्वारा अंगदान किए जाने से प्रेरित होकर झारखंड सरकार अंगदान नीति बनाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान सदन में की.उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है. ऐसे समय में जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है. सदन के बाहर मीडियाकर्मियों…
[11:44 pm, 20/2/2026] Sandeep Jain: रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखना शुरू किया तो भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए. इसपर भाजपा विधायकों और सत्ता पक्ष के विधायकों ने अपनी बातें रखी.इस संबंध में पूर्व मंत्री और कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री का भाषण सुनना चाहते थे. उनसे आग्रह भी किया था कि उनके मंत्रियों और सत्ताधारी दलों के विधायकों ने इधर-उधर की बात शुरू कर दी. हमें…
झारखंड की धरती में प्रथम श्याम कथा रांची हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर मे रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के प्रथम दिवस गणेश पूजन ध्वज स्थापना एवं हवन के साथ प्रारंभ हुआ । इसके बाद रांची गौशाला से श्री श्याम कथा के पाठ वाचक महाराज श्री गिरिराज शरण जी के सानिध्य में कथा के मुख्य यजमान प्रतीक मोर श्वेता मोर ने अपने परिवार के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की । विधि विधान अनुष्ठान के साथ श्याम कथा का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। संध्या 4:00 बजे महाराज श्री…
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को तीसरे दिन भी चर्चा और सवालों से गुलजार रहा। शून्यकाल में विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों तरफ के विधायक जोरदार तरीके से छात्रों, रैयतों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते दिखे। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार का कहना है कि इस बजट से विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों को गति मिलेगी। वित्त मंत्री ने बताया कि यह राशि सभी विभागों के सुचारू संचालन और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद करेगी।छात्रों की समस्याओं पर भी ध्यानशून्यकाल…
रांची: हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध कर रहे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज है. इसका असर विधानसभा सत्र में भी देखने को मिला.जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने योगेंद्र-निर्मला का साथ दिया है और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए. वहीं बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने दोनों कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को प्रशासन के साथ मिलकर की गई झूठी गिरफ्तारी करार दिया है.झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने योगेंद्र साव और निर्मला देवी को हिरासत में…
रांची: पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है. दरअसल दो बच्चों वाले एक दंपति में पति ने अपनी पत्नी पर एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध का कथित आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी वर्ष 2021 में दोनों बच्चों, आभूषण और नगदी लेकर घर छोड़कर चली गई थी.इसके आधार पर उसने तलाक की मांग करते हुए परिवार न्यायालय, गोड्डा में तलाक याचिका दाखिल की थी. निचली अदालत ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि आरोप साबित नहीं हुए. इस फैसले को पति ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल कर चुनौती…
रांची: डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने एक अत्यंत जटिल सर्जरी कर 54 वर्षीय मरीज के गर्दन-पीठ (सर्वाइको-डॉर्सल) क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे लगभग 5 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया।मरीज को लंबे समय से भारीपन, दर्द तथा सामान्य गतिविधियों में गंभीर कठिनाई हो रही थी। ट्यूमर का आकार इतना बड़ा हो चुका था कि मरीज का सिर झुकाना, बैठना और सोना भी कठिन हो गया था।यह मामला अत्यंत जटिल था। मरीज पहले कई बड़े अस्पतालों में दिखा चुका था, जहाँ सर्जरी के उच्च जोखिम और जटिलता के कारण उसे निराशा…
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया के अप्रैल से शुरू किये जाने के आसार हैं.चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारियों को तैयारी शुरू करने का दिया निर्देशभारत के चुनाव आयोग ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को आने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ़ इलेक्टोरल रोल्स की तैयारी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसके अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.इन 22 राज्यों में होगा एसआईआरएक…
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सदन में जल, जंगल, जमीन और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों के अधिकारों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी पेसा कानून नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है, लेकिन अधिकारों के प्रभावी निपटारे के लिए विलेज नोट की आवश्यकता है. वर्तमान समय में दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रख-रखाव जरूरी है. विधायक ने सरकार से ऑनलाइन दस्तावेजीकरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की है.विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ीने टीटांगर प्रखंड में अज्ञात बीमारी से हुई पशुओं की मौत का…
