Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»बच्चा चोर की अफवाह पर मॉब लिंचिंग करने के चार आरोपी जेल भेजे गये
Uncategorized

बच्चा चोर की अफवाह पर मॉब लिंचिंग करने के चार आरोपी जेल भेजे गये

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read16 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

पिपरवार. पिपरवार में बच्चा चोर के शक में उग्र भीड़ द्वारा विक्षिप्त रामबली राजभर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये आरोपियों में प्रयाग महतो (40), महेंद्र महतो उर्फ तरुण महतो (28), सुरेंद्र महतो (32) बसंत मुंडा (25) का नाम शामिल है. सभी आरोपी किचटो पंचायत के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार इस संबंध में पिपरवार थाना कांड संख्या 9/26 के तहत बीएनएस की 191(2), 191 (3), 190, 109, 132 व 103 (2) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. पिपरवार पुलिस की उक्त कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोग फरार हो गये हैं. ज्ञात हो कि रविवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों की भीड़ ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड बरवाटोली निवासी रामबली राजभर की पिटाई कर दी थी. पिपरवार पुलिस ने बड़ी मुश्किल से घायल रामबली को निकाल कर इलाज के लिए रिम्स भेजा था. जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.
इस संबंध में टंडवा पुलिस-प्रशासन ने एक ऑडियो संदेश जारी कर बताया गया है कि बच्चा चोरी की अफवाह की वजह से विधि व्यवस्था प्रभावित हो रही है. यदि आपके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखायी देता है, तो निकटतम थाना या प्रशासन को अविलंब सूचित करें. ताकि उसकी जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके. उसके साथ मारपीट कर कानून को अपने हाथ में न लें.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.