राँची:मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सत्र 2026-27 के लिए अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगठित टीम ने मंच के उद्देश्यों, संस्था के सिद्धांतों एवं सामाजिक उत्थान के लक्ष्यों को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।समारोह में पूर्व अध्यक्ष ने विकास अग्रवाल (इवेंट) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 100 से अधिक युवा सदस्य उपस्थित रहे।नव-निर्वाचित अध्यक्ष विकास अग्रवाल इवेंट ने…
Author: जस्ट पोस्ट
रांचीः झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सरकारी संसाधनों के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुला पत्र लिखकर बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद और उपयोग पर गंभीर आपत्ति जताई है.बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि गृह विभाग द्वारा वर्ष 2024 के अंतिम महीने में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन के लिए 17 बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीदी गई थीं. लेकिन इनमें से अधिकांश वाहनों का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है.उन्होंने दावा किया कि इन 17 गाड़ियों में से…
रांची: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध को अमेरिका की दादागिरी करार देते हुए रांची अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हरमू रोड में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शन किया. हाथों में ईरान के समर्थन और अमेरिका-इजरायल के विरोध में तख्तियां लिए मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिडिल ईस्ट युद्ध पर भारत का स्टैंड साफ करने की मांग की.ईरान ने हमेशा दिया भारत का साथः डॉ. तारिकप्रदर्शन के दौरान अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ. तारिक ने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का मित्र देश रहा है. आज…
,राँची : श्री महावीर मंडल, बड़ागांई ने बड़ागांई चौक में सेवा शिविर लगाकर प्रकृति महापर्व सरहुल के शोभा यात्रा में बड़ागांई पहान टोली, मुंडा टोली, ग्राम लेम आदि स्थानों से शामिल पहानों व श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्प वर्षा तथा पट्टा व माला पहना कर किया गया। स्वागत शिविर में चना और शरबत का भी वितरण किया गया।विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री व श्री महावीर मंडल बडगांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मनीष साहू, शेखर साहू, हरीश साहू, रामवृक्ष साहू, बबीता देवी, ललिता देवी, रिशु साहू आदि ने स्वागत शिविर में विशेष रूप…
पावन पर्व सरहुल के शुभ अवसर पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रांची के विभिन्न अखाड़े में जाकर पूजा अर्चना की एवं सरहुल की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा आदिवासी समाज प्राकृतिक की पूजा करते हैं उन्होंने सरना माता से झारखंड के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की
रांचीः राज्यभर में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम है. यह पर्व जनजाति समाज में प्रकृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और पुत्र के साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली केंद्रीय सरना समिति प्रांगण पहुंच कर पूजा-अर्चना की.इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पारंपरिक परिधान में नजर आए.वहीं आदिवासी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने सरहुल की बधाई…
Ranchi: झारखंड में संभवतः पहली बार हुए चिकित्सा उपलब्धि के तहत, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट – जनरल एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, डॉ. गौतम चंद्रा ने फूड पाइप (इसोफेगस) फटने के दो दुर्लभ और जानलेवा मामलों का सफल इलाज किया। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में बोएरहावे सिंड्रोम कहा जाता है, जो बहुत ही दुर्लभ सर्जिकल इमरजेंसी मानी जाती है। यह आमतौर पर तेज उल्टी के कारण होता है और यदि 24 घंटे के भीतर इलाज न मिले तो जान का खतरा बढ़ सकता है। कम समय में ऐसे दो मामलों का सफल इलाज अस्पताल की उन्नत चिकित्सा…
रांची जिला प्रशासन द्वारा निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण हेतु जिला स्तरीय जांच एवं निर्णय समिति के गठन का झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जोरदार स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने इसे अभिभावकों के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत बताते हुए कहा कि इससे निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।श्री राय ने कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 वर्ष 2019 से लागू है, लेकिन अब तक इसका समुचित क्रियान्वयन नहीं हो पाया था। राज्य के अधिकांश निजी विद्यालयों में न तो विद्यालय स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति का गठन किया गया…
ईद-उल-फितर (ईद) तथा सरहुल पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु व्यापक व्यवस्था की गईसंवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किया गया हैप्रमुख इलाकों, मस्जिदों, पूजा स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही हैसरना समिति के सदस्यों, वॉलंटियर्स तथा सर्व धर्म सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सूचना तत्काल जिला प्रशासन देचोरी, जेबकतरो असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी…
रांची। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन, रांची निवासी राकेश रंजन सिंह जीधन हार्ट अटैक से हो गया। आज रांची के अरगोड़ा चौक पर स्थित उनके आवास पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैप्टन राकेश के परिवारजनों से मुलाकात की। श्री सेठ ने कहा कि यह बहुत ही पीड़ादायक घटना है। इस दु:खद घटना के बाद से ही मैं लगातार विदेश मंत्रालय और दुबई दूतावास के संपर्क में हूं। कैप्टन राकेश का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पटना आए, इस दिशा में लगातार प्रयास और वार्ता चल रही है। परिवार…
