जमशेदपुर: जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदित्यपुर के रहने वाले जीके गौतम के रूप में हुई है. यह घटना देर रात की है.मिली जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर के रहने वाले जीके गौतम रेलवे में लोको पायलट थे. रविवार देर रात वह मालगाड़ी लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन से निकलकर वह संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी जा रहे थे. इसी दौरान लॉबी के बाहर घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उसे दो गोली मार दी और मौके…
Author: जस्ट पोस्ट
हजारीबागः जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पूरा परिवार शादी समारोह में हिस्सा लेने पटना गया था. लौटने के क्रम में यह घटना घटी है. पूरा परिवार रांची बीआईटी का रहने वाला है.घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गयाहजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल सिंह ढाबा के आगे सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है. मृतकों में चंदन कुमार और उसकी मां विद्या देवी शामिल हैं. मृतक चंदन कुमार की पत्नी अंकिता देवी और उसके…
झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की. यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसमें सहायक अध्यापकों की लंबित मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई. मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा मंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए शिक्षकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया. इस दौरान मंत्री ने खुद मीठा खिलाकर शिक्षकों का अनशन तुड़वाया. इसके पहले मंत्री डॉ अंसारी ने पूरे विषय को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागीय मंत्री वर्तमान में बाहर हैं. उनके लौटते…
रांची: झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के ढांचे में सुधार और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सचिवालय सेवा की समीक्षा और पुनरीक्षण के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. सरकार का उद्देश्य सचिवालय की कार्यप्रणाली को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है.गठित कमेटी की कमान राजस्व परिषद के वरिष्ठ सदस्य मस्त राम मीणा को सौंपी गई है. इस महत्वपूर्ण समिति में कार्मिक, वित्त और भू-राजस्व विभाग के सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. यह टीम…
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा एवं गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गत दिनों आयोजित दसवां महान कीर्तन दरबार के सफल समापन की खुशी में कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में कल 26 अप्रैल रविवार को सुबह 7:30 बजे से शुकराना का विशेष दीवान सजाया जाएगा.दीवान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से होगी, तत्पश्चात समूह साध संगत द्वारा श्री जपुजी साहिब जी का पाठ सामूहिक रूप से पढ़ा जाएगा. श्री अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास एवं हुकुमनामा के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 9:15 बजे होगी. इस मौके…
रांची:राज्य में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. आम लोगों के साथ-साथ बिजली विभाग भी खासा परेशान है. एक तरफ तापमान बढ़ने की वजह से मांग बढ रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली उपकरण असुरक्षित होने लगे हैं. हालत यह है कि पावर सब स्टेशन के अर्थिंग को बचाने के लिए बने बोरिंग सुखने लगे हैं.राजधानी के प्राइम लोकेशन में स्थित हरमू सब स्टेशन में बीते तीन दिनों से बोरिंग फेल होने से अर्थिंग सुखने लगा है, जिससे यहां लगा ट्रांसफार्मर को बचाकर रखना चुनौती बन गया है. पावर सब स्टेशन के कर्मी…
सरायकेलाः खरसावां जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना बीती रात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत अंतर्गत हाड़ात गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात गांव में दाखिल हुआ. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते हाथियों ने घरों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान एक मकान में मौजूद पांच लोग हाथियों की चपेट में आ गए. चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, लेकिन हाथियों के उग्र तेवर देख कोई पास जाने की हिम्मत नहीं…
रांची: देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की सूची और हाउस लिस्टिंग होगी वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी. पहला चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सर्वे)भारत सरकार के जनगणना निदेशालय ने राज्य में शुरू हो रहे जनगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. इसके लिए पूरा शेड्यूल…
रांची में राष्ट्रीय सम्मेलन : समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं जागरूकता पहुंचाने का काम अत्यंत सराहनीय-राज्यपालरांची:फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. राज्यपाल ने FTS YUVA NATIONAL MEET–2026 “अभिज्ञ 3.0” को संबोधित किया.“भारत को हम भारत कैसे बनाएं”विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया था.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवारअपने संबोधन में कहा कि हमारे युवा देश के वर्तमान और भविष्य दोनों है.राज्यपाल ने कहा कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी के वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरक उदाहरण है.…
धनबाद : बोकारो के बेरमो की बेटी स्वाति कुमारी ने धनबाद में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। झारखंड शिक्षा सेवा के 2025 कैडर की नवचयनित बेरमो की बेटी कुमारी स्वाति ने मंगलवार को धनबाद में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी (एसईओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा डीएससी आयुष कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी । इस दौरान एसडीपीओ आशीष कुमार के साथ कई विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। पदभार लेने के बाद कुमारी स्वाति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और विभागीय कार्यों…
