राँची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से आज आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों तथा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाए गए।समिति ने कहा कि हाल ही में उपलब्ध ऑडिट रिपोर्ट में कई ऐसे वित्तीय लेन-देन सामने आए हैं, जिनका कोई स्पष्ट हिसाब, व्यय रसीद अथवा वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऑडिट रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि कई ट्रांजैक्शन ऐसे हैं जिनके उद्देश्य एवं प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।समिति ने स्पष्ट किया कि इन लेन-देन से संबंधित विस्तृत जानकारी…
Author: जस्ट पोस्ट
डॉ. इरफान अंसारी और सुदिव्य सोनू की ऐतिहासिक बैठक, शिक्षकों के भविष्य पर बड़ी राहतसरकार गंभीर है: सुप्रीम कोर्ट फैसले के 5 दिन भीतर फिर होगी हाईलेवल बैठकसहायक अध्यापकों के लिए खुशखबरी: अनुकंपा नौकरी प्रस्ताव अगले कैबिनेट में जाएगरांची। झारखंड के लगभग 45,000 आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के भविष्य को लेकर आज राज्य सरकार की ओर से एक ऐतिहासिक, सकारात्मक और भरोसा दिलाने वाली पहल की गई। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर अधिकृत मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी तथा शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ लगभग…
प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुण्डू राँची में NDRF की नौ बटालियन की टीम ने बेसिक लाइफ सेविंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया!प्रोग्राम इंचार्ज इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह की नेतृत्व में उनकी टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान बचाव, दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्तस्राव को रोकने के उपाय सीपीआर देने की प्रक्रिया,स्ट्रेचर बनाने वा मरीज का लेकर जाने का सही तरीका, सर्पदंश का प्राथमिक उपचार, लू लगने पर उपचार , सड़क दुर्घटना पर मदद आदि की जानकारी दी , इस कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया!सेमिनार का आयोजनकर्ता मुख्य संयोजक सजित टोप्पो थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से…
गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाली मेगा परियोजना है. लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को मौजूदा 10-12 घंटे से घटाकर लगभग 6 घंटे कर देगा. यह हाई-स्पीड कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक, एग्रीकल्चर मार्केटिंग और क्षेत्रीय संतुलन को भी नयी गति देगा.गंगा एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है. एक्सप्रेसवे को गांवों, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को जोड़ने वाली जीवन रेखा बताते हुए कहा कि यह विकास को गति देने…
बेड़ो: प्रखंड के टेरो गांव में भगवान शिव की असीम आराधना और आस्था का महापर्व, तीन दिवसीय मंडा पूजा पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मंगलवार को पूजा के अंतिम दिन झूलन कार्यक्रम के साथ-साथ एक शानदार रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय और आस-पास के गांवों से भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता सन्नी टोप्पो ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचते ही मंडा पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें पारंपरिक…
[ चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब रूटुगुटू के घने जंगलों में चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान गश्त पर निकले थे.जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास लगातार सर्च अभियान चला रहे है. इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जवानों की टीम जैसे ही जंगल के भीतर आगे बढ़ी, पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों से…
रांची: प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के बाहर मंगलवार को झारखंड सचिवालय सेवा संघ के कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया. सचिवालय सेवा संघ की नाराजगी कैडर रिव्यू को लेकर बनाई गई विशेष कमेटी को लेकर थी. संघ के पदाधिकाकारियों ने कहा कि पहले से ही सचिवालय में पदों की कमी है और यह कमेटी उसे और कम करने के लिए बनाई गई है, जो ठीक नहीं है. इसलिए इसे तत्काल भंग किया जाए.सचिवालय कर्मियों ने कहा कि सचिवालय सेवा के पद को घटाने की साजिश चल रही है. ये राज्य हित में नहीं है.…
गिरिडीह शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे तीसरे दिन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं. उन्होंने माता संतोषी के दरबार में माथा टेका और पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. विधायक का हुआ स्वागत मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजक समिति के अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सचिव डिम्पल साव, उपमेयर सुमित कुमार, सतीश साह, प्रदीप कुमार, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत सदस्यों ने बुके देकर…
झारखंड कैबिनेट के हालिया फैसलों को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. जेटेट की सूची से क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर रखने और श्री वंशीधर नगर के नाम में बदलाव को लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है.पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने जेटेट की सूची से क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर रखने और श्री वंशीधर नगर के नाम में ‘उंटारी’ शब्द जोड़े जाने पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से जनता का कोई भला नहीं होने वाला, बल्कि यह केवल सत्ता के अहंकार की पूर्ति है.…
दुमकाः जिला में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. जहां झोले में भरकर एक नवजात शिशु को फेंक दिया गया लेकिन समय पर लोगों की नजर उस पर पड़ गई और वह बच गया.क्या है पूरा मामलादुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के कामुडुमरिया जंगल के पास सुनसान इलाके में मंगलवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला. जिस पर पास ही के गांव हल्दीपट्टी की रहनेवाली रंजू देवी की नजर पड़ी. रंजू देवी ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी तो सभी एकत्रित होकर वहां पहुंच गए.उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उसे…
