
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा एवं गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गत दिनों आयोजित दसवां महान कीर्तन दरबार के सफल समापन की खुशी में कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में कल 26 अप्रैल रविवार को सुबह 7:30 बजे से शुकराना का विशेष दीवान सजाया जाएगा.दीवान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से होगी, तत्पश्चात समूह साध संगत द्वारा श्री जपुजी साहिब जी का पाठ सामूहिक रूप से पढ़ा जाएगा. श्री अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास एवं हुकुमनामा के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 9:15 बजे होगी. इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का लंगर भी चलाया जाएगा.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में धन-धन श्री गुरु अमर दास जी का पावन प्रकाश पर्व 30 अप्रैल, बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा. प्रकाश पर्व के उपलक्ष में स्त्री सत्संग सभा एवं सत्संग सभा के श्रद्धालुओं द्वारा रोजाना तीन सहज पाठ पढ़े जा रहे हैं, जिनका सामूहिक भोग प्रकाश पर्व के दिन होगा. इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.

