Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»सूख रही है पावर सब स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की हुई छुट्टी रद्द
Uncategorized

सूख रही है पावर सब स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की हुई छुट्टी रद्द

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 25, 2026No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची:राज्य में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. आम लोगों के साथ-साथ बिजली विभाग भी खासा परेशान है. एक तरफ तापमान बढ़ने की वजह से मांग बढ रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली उपकरण असुरक्षित होने लगे हैं. हालत यह है कि पावर सब स्टेशन के अर्थिंग को बचाने के लिए बने बोरिंग सुखने लगे हैं.

राजधानी के प्राइम लोकेशन में स्थित हरमू सब स्टेशन में बीते तीन दिनों से बोरिंग फेल होने से अर्थिंग सुखने लगा है, जिससे यहां लगा ट्रांसफार्मर को बचाकर रखना चुनौती बन गया है. पावर सब स्टेशन के कर्मी की मानें तो यदि यही स्थिति बनी रही तो ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक गर्म होगा और इससे तकनीकी खराबी आएगी. फिलहाल विकल्प के तौर पर बाहर से पानी लाकर अर्थिंग को बचाया जा रहा है.
राज्य में डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों के लिए 2200 मेगावाट बिजली डिमांड.रांची में दिन में करीब 500 मेगावाट और पीक ऑवर में 550 मेगावाट बिजली की मांग.जेबीवीएनएल की ओर से करीब 1900 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है.मांग के अनुरूप करीब 300 मेगावाट बिजली की आपूर्ति में कमी.मंगलवार को राज्य भार प्रेषण केन्द्र में 200 मेगावाट की कमी रही.खूंटी, लोहरदगा में लगातार तीन दिनों से बिजली में कटौती की जा रही है.पीक ऑवर शाम सात बजे से रात 11 बजे तक निर्बाध आपूर्ति चुनौती बना हुआ है.
पीक ऑवर में लोडशेडिंग शुरू

अप्रत्याशित गर्मी की वजह से राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए लोग घरों में एसी कूलर का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य भार प्रेषण केंद्र के अनुसार डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर राज्य में 2200 मेगावाट बिजली की दर्ज की गई, जिसमें सेंट्रल पुल और राज्य से उत्पादित करीब 2000 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई है.

दिन के समय सोलर पावर और थर्मल से उत्पादित बिजली से लोड शेडिंग कम होता है, लेकिन पीक आवर यानी शाम सात बजे से रात 11 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति में कमी देखी जा रही है. तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए जेबीवीएनएल ने अपने सभी फिल्ड ऑफिसर की छुट्टी रद्द कर दी और पीक ऑवर में अपने-अपने सब स्टेशन क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है. बिजली बचाने को लेकर आम उपभोक्ताओं से अपील

रांची प्रक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता दीनानाथ साहू की मानें तो गर्मी की वजह से अर्थिंग सुख जाता है, जिसके कारण सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामियां आना शुरू हो जाती है. इसके अलावा ट्रांसफार्मर जलने की भी शिकायत आना शुरू हो गया है. हालांकि जो भी शिकायतें आ रही हैं, उसे जल्द दूर किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राजधानी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है. हालांकि लोकल फाल्ट की वजह से कहीं-कहीं बिजली आपूर्ति में बाधा आती है. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पीक आवर में बिजली की बर्बादी न हो इसका जरूर ध्यान रखा जाए. एसी कम से कम चलाया जाए और जरूरत के अनुसार ही बल्ब जलाएं. क्योंकि उस समय कमर्शियल और घरेलू दोनों कंज्यूमर के द्वारा बिजली की खपत की जाती है. बहरहाल बढ़ते तापमान से जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई हैं, वहीं बिजली विभाग के लिए भी चुनौती बनी हुई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.