रांची नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक नगर आयुक्त श्री राहुल यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिनांक 18 जून 2026 को (प्रातः 6 बजे) अपर बाजार स्थित शनि मंदिर, कार्ट सराय रोड में मेसर्स डिस्पो वर्ल्ड के परिसर में औचक निरीक्षण एवं छापामारी की।छापामारी के दौरान प्रतिष्ठान से कुल 17 कार्टन में लगभग 480 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त सामग्री…
Author: जस्ट पोस्ट
राँची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भाग रहे दो आरोपी को सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा है. इसके बाद दोनों आरोपी को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है. बताया जाता है कि यह आरोपी बिहार के गया जी में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.बेंगलुरु भागने की फिराक में थे आरोपीFIR दर्ज होने के बाद युवक बिहार से झारखंड पहुंचा और यहां से फ्लाइट पकड़कर बेंगलुरु भागने की फिराक में था. युवक रांची से बेंगलुरु वाली फ्लाइट को पकड़ रहा था, लेकिन उसके पहले सीआईएसएफ की…
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा कीरांची : केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की।बैठक में झारखंड सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्या कुमार, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने उन प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिन पर राज्य का विद्युत विभाग विस्तृत कार्य योजना के साथ काम कर सकता…
राँची: झारखंड में क्षेत्रीय विकास की योजनाओं को गति देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के लिए विधायक मद की राशि समय पर जारी कर दी गई है. इस बार कुल 81 विधायकों के लिए 405 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लंबित और नई विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा.ट्राइबल और अन्य क्षेत्रों के लिए अलग आवंटनविभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जारी की गई कुल 405 करोड़ रुपये की राशि को दो मुख्य हिस्सों…
राँची : राज्यसभा चुनाव के परिणाम सामने आने बाद सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को मुंबई रवाना हो गए. सीएम शुक्रवार की दोपहर मुंबई के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री का यह निजी यात्रा है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए बेहद दिलचस्प और सियासी सरगर्मी से भरे चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए नतीजों में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैजनाथ राम ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं, इस त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को…
रांची/खूंटी: सरकारी खजाने में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सारिदकेल तोरपा स्थित SIRB-02 वाहिनी मुख्यालय की लेखा शाखा में हुए इस वित्तीय फर्जीवाड़े पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच टीम ने मुख्य खाताधारक को दबोच लिया है, जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. गिरफ्तार खाताधारक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के घोडाटाप निवासी 26 वर्षीय शुभम सिंह है जबकि उसका चचेरा भाई अजित सिंह मुख्य आरोपी है. इस पूरे सरकारी राशि के दुरुपयोग का खुलासा जिले…
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की हार के बाद सियासी तनाव बढ़ गया है। भाकपा माले ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और अब अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सहयोगी दलों पर आरोप लगा रही है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन के निर्णय के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपत्रों की जांच भी की गई थी और उसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई…
रंजीत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी के निदेशानुसार राज्य सभा के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 में 03 (तीन) अभ्यर्थी प्रणव झा, इंडियन नेशनल काँग्रेस, बैद्यनाथ राम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं नाथवाणी परिमल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में थे।आज दिनांक-18-06-2026 को झारखण्ड विधानसभा,न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा सं0 EW-42 में मतदान कराये गये। मतदान के समय सभी अभ्यर्थीगण, सभी दलों के पार्टी एजेंट एवं अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट एवं एलेक्शन एजेंट उपस्थित रहें। मतदान में 81 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। मतदान स्थल में मतों की गिनती की गयी, गिनती के समय सभी अभ्यर्थीगण, काउंटिंग एजेंट एवं ऐलक्शन एजेंट उपस्थित रहें।मतों की गणना में…
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं. विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन अपने दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सका. चुनाव परिणामों से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिला. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि आरजेडी ने और भाकपा (माले) ने पार्टी को धोखा दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए. हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस…
एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी देर रात आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बुकरु स्थित आवास पर पहुंचे। श्री नाथवानी ने सुदेश महतो एवं नेहा महतो को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। बदले में महतो दंपति ने श्री नाथवानी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
