रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन और संचालन को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को मंदिर के संचालन और प्रबंधन के संबंध में विस्तृत योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अदालत ने स्पष्ट किया कि झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम की धारा 32 के तहत योजना तैयार कर कोर्ट के समक्ष पेश की जाए. मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को निर्धारित की गई है.सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई. इस रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के साथ-साथ रांची के न्यायायुक्त की ओर से कराई गई न्यायिक जांच रिपोर्ट भी शामिल थी. खंडपीठ ने सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तिथि निर्धारित…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक बेहद दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। गुमला के सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब मरीज के उपचार के लिए उसकी पत्नी को शहर की व्यस्त सड़कों पर राहगीरों के सामने आंचल फैलाकर आर्थिक सहायता मांगने को मजबूर हैं।सीएम हेमंत सोरेन ने सहायता पहुंचाने का निर्देश दियामहिला की इस विवशता की खबर मीडिया से मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुमला के उपायुक्त को इलाज के लिए हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तत्काल…
चाईबासा: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान एक संदिग्ध मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब 30 किलोग्राम वजन और लगभग दो फीट लंबे इस जंग लगे विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया.मिली जानकारी के अनुसार, सोनपोखरी गांव निवासी विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक शिवचरण महतो को मिट्टी के नीचे किसी भारी वस्तु के दबे होने का एहसास हुआ. जब मिट्टी हटाई तो…
लोहरदगा: जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कुंदो मोड़ स्थित एक फर्नीचर शोरूम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा सोफा सेट, पलंग, कुर्सी और अन्य फर्नीचर की सामान जलकर राख हो गई. शोरूम मालिक द्वारा घटना में 10 से 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया. आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. घटना की…
वरिष्ठ पत्रकार तथा मेरे मित्र दीपेश कुमार जी का असामयिक निधन होना अत्यंत पीड़ादायक है। दीपेश जी मृदु भाषी थे। किसी के सहयोग के लिए हरपल उपलब्ध रहना उनका दिनचर्या होता था। मित्रवत व्यवहार के कारण सबके मन को जीत लेते थे। उनका निधन से समाज एवं पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान इनके आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिवार को आत्मबल दें। ॐ शांति: शांति: शांति:।~ डॉ बिरेन्द्र साहु, विहिप, क्षेत्र मंत्री, झारखण्ड बिहार
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक में झारखंड सरकार ने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा। बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया और राज्य की कृषि स्थिति से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।टिड्डी हमले की आशंका पर राज्य अलर्टमंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि संभावित टिड्डी हमले को देखते हुए झारखंड सरकार पहले से ही सतर्क है। इसके लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की गई है और…
5159 वां माहेश्वरी वंशोस्पति दिवस 23 जून मंगलवार के अवसर पर प्रातः 7 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से निकाली गई। शोभा यात्रा राँची शहर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के पश्चात समाप्त हुई। शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, गाड़ी खाना, हरमू रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, जे जे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट होते हुए वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते मुकेश काबरा, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, विभोर डागा, अंकुर डागा, दिनेश काबरा, विपिन काबरा आदि भजन गायकों ने सु मधुर भजन कीर्तन एवं भगवान महेश के…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने बालू घाटों के खनन पट्टे और राज्य सरकार की बार-बार बदलती नीतियों से जुड़े एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए निर्देश दिया है कि जिस अवधि में प्रार्थी कंपनी खनन कार्य नहीं कर सकी, उस अवधि की टेंडर राशि उसे हर हाल में वापस की जाए. अदालत ने साफ कहा कि सरकार कंपनी से मोटी रकम वसूलने के बाद उसे माइनिंग करने से रोक भी नहीं सकती. साथ ही उस पैसे को दबाकर अपने पास…
मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर से अनशन कर सकते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार (RTI) नियमों में किए गए बदलावों को तुरंत वापस नहीं लिया तो वह 5 जुलाई से अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हजारे ने अपने पत्र में कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून को लागू किए गए ‘महाराष्ट्र सूचना का अधिकार नियम, 2026’ RTI कानून की मूल भावना…
