रांची, झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. वर्मा ने कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की विजय नहीं, बल्कि झारखंड के विकास, स्थिरता और जनहित की राजनीति में विश्वास रखने वाले जनप्रतिनिधियों की सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्य के विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया और विकासोन्मुखी नेतृत्व को समर्थन देकर झारखंड की जनता की आकांक्षाओं का सम्मान किया है।उन्होंने कहा कि परिमल…
Author: जस्ट पोस्ट
झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत पर झारखंड भाजपा काफी उत्साहित है। भाजपा नेताओं ने पहले ही परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया था जो आज सच साबित हुई। कांग्रेस की सारी रणनीति बेकार साबित हुई और एनडीए समर्थित प्रत्याशी ने जीत का परचम लहरा दिया। परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर झारखंड विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं परिमल नाथवानी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भव्य स्वागत किया गया।…
: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में झामुमो के बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद दूसरी सीट पर नाथवानी की जीत हुई। इससे क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव नतीजों को गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है।
राॅंची। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन कराने को लेकर रांची यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4634 वाहन चालकों/वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।वहीं, 1 जून से 16 जून 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 56,590 चालान जारी किए गए हैं।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं…
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज ओरमांझी प्रखण्ड के चकला पंचायत के डरदाग गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, श्री राजेश कुमार सिन्हा, सदस्य एलएडीसी श्री सौरभ पाण्डे, पीएलवी आशीष बैठा, किरण कुमारी, रामजीत महतो, दीपक गंझू, शिला तिग्गा, संतोष कुमार, जगमोहन मुंडा, चालक राजा वर्मा…
रांची:झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर दिया गया है.डीजीपी के आदेश में यह बताया गया है कि झारखंड में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ता का गठन 2015 में किया गया था. गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के तहत आतंकवाद निरोधी दस्ता के राज्य स्तरीय थाने को भी अधिसूचित किया गया है. इसके साथ ही अधिसूचना संख्या…
जमशेदपुर: जिले के बिष्टुपुर क्षेत्र में स्थित टाटा जू की शेरनी जोया की 16 वर्ष की उम्र में मौत हो गई. शेरनी जोया काफी दिनों से बीमार चल रही थी. उसे अफ्रीका से जमशेदपुर टाटा जूलॉजिकल पार्क लाया गया था. इसके पहले भी अफ्रीका से लाई गई दो और शेरनियों की मौत हो चुकी है.जू प्रबंधन ने बताया कि शेरनी जोया जन्मजात एक बीमारी से ग्रसित थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. साल 2012 में अफ्रीका से पांच जंगली जानवर लाए गए थे, जिनमें दो नर शेर और तीन मादा शेरनी शामिल थीं. पांचों नन्हे शेर-शेरनी को सभी सुरक्षा…
रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर पर देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई है. पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात दो अपराधियों के द्वारा सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने की कोशिश की गई. हालांकि बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए. इस हमले में आरएसएस कार्यालय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस घटना में शामिल हमलवारों की तलाश में जुट गई है. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने…
रांचीः जिला में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेटेशन लंबित है. इसे जल्द पूरा करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में उपायुक्त ने शिक्षा व्यवस्था, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक ‘चुनावी पाठशाला’शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने स्कूल से बाहर रह गए बच्चों और दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण…
