Author: जस्ट पोस्ट

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका पड़ा है।19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत पर सीधा असर पड़ेगा। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.50 हो गई है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के बाद मार्केट का पूरा गुणा-गणित बिगड़ने…

Read More

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान के खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने से जुड़े मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दे दी है.कोर्ट ने कहा कि खेड़ा और शिकायतकर्ता के पति, दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे. कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी व्यक्ति की निजी आजादी को खतरे में नहीं डाला जा सकता. खेड़ा को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “इस स्तर पर, हम इस बात को जानते हैं कि भारत…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से की इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपीलभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 01 मई से आरंभ हुई जनगणना की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के अंतर्गत रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित ग्राम कुच्चू में अपने पैतृक आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्री साहू ने कहा…

Read More

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, राँची में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्धारित अनुसूची के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की।इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा राज्य के विकास हेतु नीति-निर्धारण एवं योजनाओं के निर्माण में आंकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति तथा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित आधारभूत आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो विकासोन्मुख योजनाओं…

Read More

रांची: पत्रकारिता से जनसेवा की राह पर आगे बढ़ते हुए नगर निकाय चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने आरजे अरविंद गुप्ता को रांची प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया।क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य सहित कार्यसमिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विजय गोप, अशोक गोप, पूर्व कोषाध्यक्ष जय शंकर, संतोष गुप्ता, अक्षय तिवारी, जेमिनी सरकार और सुपरवाइजर शिशुपाल समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रेस क्लब के सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि पत्रकार से जनप्रतिनिधि बनने के बाद जिम्मेदारियां और…

Read More

: लातेहार: जिले के अक्सी रोड स्थित स्कूल के छात्रों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए. घायलों में 4 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.ऑटो में थे क्षमता से अधिक बच्चेदरअसल, महुआडांड़ में स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो जा रही थी. बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था और इसकी रफ्तार भी तेज थी. इसी दौरान ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर…

Read More

गुमला: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल कर्मियों पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया है. कर्मचारी को महिलाओं ने चप्पल से पीटकर इलाके से भगाया है. मामला गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ग गांव का है. जमीन सीमांकन के दौरान अंचल कर्मियों पर ग्रामीणों द्वारा हमला किय गया है. जिससे एक राजस्व कर्मचारी घायल हो गया है. वहीं अन्य कर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.जमीन सीमांकन के दौरान विवादप्राप्त जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव निवासी शिव प्रसाद साहू के आवेदन पर अंचलाधिकारी के निर्देश के बाद चैनपुर अंचल के कर्मचारी जमीन का सीमांकन करने गांव पहुंचे थे.…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सात वर्षीय मास्टर इशांक ने अपनी वीरता और असाधारण प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर दिया है. इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित अत्यंत दुर्गम माने जाने वाले पाक जलडमरू मध्य (Palk Strait) को सफलतापूर्वक तैरकर पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया है. समुद्र की ऊंची लहरों और विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार 9 घंटे और 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद, उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है.धनुषकोडी पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागतमास्टर इशांक ने श्रीलंका के तट से…

Read More

​राँची: मारवाड़ी महिला मंच, राँची द्वारा बरियातू स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा 12वीं की सैकड़ों छात्राओं को उत्कल कराटे स्कूल (झारखंड शाखा) के प्रशिक्षकों सेंसेई चंदन कुमार, संदीप लाल और राहुल कालिंदी ने मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को वाइटल पॉइंट्स पर प्रहार, ग्रैब रिलीज तकनीक और घरेलू वस्तुओं के माध्यम से अपनी सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए।​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की मैनेजर नीता पांडेय, प्राचार्य दीपक कुमार एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे। साथ ही मारवाड़ी महिला मंच…

Read More

गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया इस अवसर पर शबद गायन हुआ और प्रकाश पर्व के उपलक्ष में तीन सहज पाठों की समाप्ति की अरदास की गईगुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आज 30 अप्रैल गुरुवार को गुरु अमर दास जी का 547वाँ प्रकाश पर्व मनाया गया. इस मौके पर कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह आठ बजे से विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई तत्पश्चात प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पढ़े जा…

Read More