Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर फायरिंग जारी
Uncategorized

चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, रुक-रुककर फायरिंग जारी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टApril 29, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

[ चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब रूटुगुटू के घने जंगलों में चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान गश्त पर निकले थे.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास लगातार सर्च अभियान चला रहे है. इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जवानों की टीम जैसे ही जंगल के भीतर आगे बढ़ी, पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों से उनका सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से तेज फायरिंग शुरू हो गई.

मुठभेड़ सुबह से बीच-बीच में जारी रही, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त जवानों को भी अलर्ट पर रखा गया है. सर्च ऑपरेशन को और तेज करते हुए आसपास के जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है. जवान पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को संभाल रहे हैं.

माओवादी गतिविधियों में तेजी के संकेत

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद से इस इलाके में गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी. माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन अभी भी इस क्षेत्र में सक्रिय है और अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही इनपुट मिले थे कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी फिर से सक्रिय हो सकते हैं. मुठभेड़ ने इन आशंकाओं को और पुख्ता कर दिया है. फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.