Author: जस्ट पोस्ट

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवानडीह मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 5 से 7 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में टेंट हाउस के अलावा आसपास की 4 से 5 दुकानें भी आ गईं.स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो आसपास की कई अन्य…

Read More

रांची: रांची नगर निगम चुनाव में महापौर और पार्षदों के निर्वाचन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजर अब उप महापौर और उपाध्यक्ष के चुनाव पर है. पार्टी के अंदर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है.इसी बीच, रांची महानगर भाजपा ने नगर निगम क्षेत्र में चुनाव जीतने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो का जोरदार स्वागत किया गया. उनके सम्मान में जमकर आतिशबाजी की गई और अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने गल्फ रीज़न में तेजी से बदल रहे हालातों के मद्देनजर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस बुलाने का आग्रह किया है। सीएम सोरेन ने वहां फंसे झारखंड के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।[ हालात बने हुए हैं। ऐसी परिस्थितियों में खाड़ी देशों में रोजी-रोटी कमाने गए हजारों लोगों का जीवन खतरे में है। ऐसे हालातों को ध्यान में रखते हुए ही सीएम सोरेन ने एक्स पर…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची में 2 और 3 सितंबर 2026 को एक खास अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय है मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी। यानी कैसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से जोड़ा जाए, कैसे सूची को अपडेट रखा जाए और पूरी प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाए, इन सभी बातों पर खुलकर चर्चा होगी। इस सम्मेलन का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड मिलकर कर रहे हैं। सोमवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने इसकी जानकारी दी।…

Read More

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रमखुशी से खिल उठे वृद्ध जनों के चेहरेउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है। कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड…

Read More

बीजेपी ने छह राज्यों के 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. बिहार से बीजेपी अध्यक्ष नीति नवीन और शिवेश राम राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए.हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. पश्चिम बंगाल से राहुल सिंहा,छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, उड़ीसा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. वहींअसम से तराश गोवाला और जगनमोहन को उम्मीदवार बनाया गया. महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम आना अभी बाकी है.

Read More

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त जमादार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम 63 वर्षीय लालेेश्वर सिंह है. उसे हीरापुर स्थित उसके आवासीय कॉलोनी से एसीबी ने दबोचा है. देर रात एसीबी ने यह कार्रवाई की है. उसे बीपी और शुगर की शिकायत थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में भर्ती कराया है.एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लालेश्वर सिंह ने अपनी सेवा अवधि के दौरान ज्ञात आय स्रोतों से अधिक करीब 15…

Read More

रांची: होली से पहले रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई की है, उत्पाद विभाग की टीम ने रांची में नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में नकली और अवैध शराब जब्त किया है. इस कारवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.राजधानी के हिनू इलाके में होली त्योहार से पहले उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के बड़े कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब, सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क…

Read More

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद संजय सेठ ने इस बार भी होली को अपने खास अंदाज में मनाया. अपने आवास पर समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने जमकर होली खेली. इस दौरान होली के गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए. गुलाल के साथ-साथ फूलों की होली खेलते हुए वे पूरी तरह मस्ती में डूबे दिखे.संजय सेठ ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए. बल्कि एक-दूसरे के प्रति सद्भावना बढ़ाने और दोस्ती का हाथ बढ़ाने का यह बेहतरीन अवसर है. उन्होंने आगे कहा कि होली प्यार और मस्ती का पर्व है,…

Read More

रांचीः झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण अप्रैल में शुरू होगा. चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर को लेकर सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार राज्य में होने वाले मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक ही चरण में संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि यह देश का नौवां एसआईआर है. इससे पहले 8 एसआईआर हो चुके हैं.चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अप्रैल में राज्य में रहनेवाले सभी मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए बीएलओ स्तर से लेकर राज्यस्तर पर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं. उन्होंने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा होने…

Read More