रांची। जेसीआई यूथ की ओर से आगामी 26 और 27 मई को अपर बाजार अग्रसेन पथ स्थित महाराजा अग्रसेन भवन मे दो दिवसीय फैशन एवं लाइफस्टाइल एक्जीविशन 2.0 लगाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी रविवार को अग्रसेन भवव में संवाददाताओें को देते हुए संस्था की अध्यक्ष मोनिका गोयनका ने बताया की इसमें फैशन और लाइफस्टाइल, से जुड़े 40 स्टोल लागाए जाएगें। इसमें पहले 20 आगंतुकों को विशेष उपहार प्रदान किया जाएगा। पांच हजार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। उन्होंने बताया की 26 मई को एग्जीविशन का सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा। इसमें 4 से 15 वर्ष की उम्र वाले बच्चों के लिए पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 100 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है।
ने बताया की एक्जीविशन में प्रवेश करनें क लिए 20 रूपये का प्रवेश शुल्क रखा गया है। जिसमें आने वाले राशी को संस्था द्वारा समाजसेवा के कार्य में खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया की संस्था का उदेश्य महिलाओं ओर लोगों को एक मंच प्रदान कर एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। संवाददाता सम्मेलन के मौके पर ये रहे उपस्थित पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान,ऋचा जालान, बिजेंद्र प्रसाद, भावेश राठौड़, अनुज अग्रवाल, संजीव कुमार, प्रतीक भदानी, सौरभ चौधरी, पूजा प्रसाद, जय काबरा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

