Author: जस्ट पोस्ट

साल 2025 के दिसंबर महीने में हुई एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.दरअसल, 5 दिसंबर 2025 को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया सिंहमोड़ के पास विजेता इंक्लेव स्थित फ्लैट में रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला विश्वासी हन्ना तिरू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. लगभग 4 महीने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.संपत्ति की लालच में की गई थी हत्यापुलिस के अनुसार महिला…

Read More

पटना: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने घोषणा की है कि वह इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही करीब दो दशकों से अधिक समय से मुख्यमंत्री पद पर उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने साफ किया कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। माना जा रहा है कि उनके पद छोड़ने के बाद सरकार में सहयोगी दल Bharatiya Janata Party का कोई नेता मुख्यमंत्री बन सकता है।ट्वीट कर जताया लोगों का आभारनीतीश कुमार…

Read More

राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र की पहली गृह पत्रिका “झारखंड मौसम दर्पण” को हाल ही में दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. पहले ही प्रयास में मिली इस बड़ी उपलब्धि ने मौसम केंद्र रांची के अधिकारियों और कर्मचारियों में नया उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया है. इस पत्रिका का औपचारिक विमोचन 16 दिसंबर 2024 को रांची के स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया था. यह कार्यक्रम मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का हिस्सा था. इस अवसर पर झारखंड…

Read More

रांची में संस्कार भारती महानगर की ओर से चुटिया स्थित अनूप मजूमदार के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया. कार्यक्रम में कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों ने भाग लेकर फागुन के रंगों को जीवंत बना दिया. आयोजन की शुरुआत से ही वातावरण उत्साह और सौहार्द्र से भर उठा. समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत गुलाब की कली, अंगवस्त्र और अबीर अर्पित कर किया गया. इस आत्मीय स्वागत ने पूरे कार्यक्रम को एक पारिवारिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं…

Read More

रांचीः उच्च शिक्षा में तकनीकी बदलाव को अपनाते हुए झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU) ने अपनी लाइब्रेरी को आधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) और इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम (ILMS) लागू किया जाएगा. इस योजना के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसे विश्वविद्यालय की वित्त समिति से भी मंजूरी मिल चुकी है.ऑनलाइन कैटलॉग के जरिए विद्यार्थी घर बैठे जानकारी ले सकेंगेनई व्यवस्था लागू होने के बाद लाइब्रेरी की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल हो जाएगी. किताबों…

Read More

नीतीश कुमार और नितिन नबीन चले राज्यसभामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी नामांकन किया. इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने नामांकान किया.: अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से सीधे नितिन नबीन के आवास पर गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अमित शाह अंदर कमरे में मुलाकात किए. अमित शाह एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से कर मुलाकात रहे हैं. नितिन नबीन, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी साथ में मौजूद हैं. इसके बाद नॉमिनेशन के लिए नेता निकले.नीतीश युग का कभी अंत नहीं…

Read More

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Finn Allen की तूफानी शतक 100*(33) के बदौलत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Read More

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. अपराधियों ने मंगलवार देर शाम अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.लेकिन गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम शराब दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से…

Read More

रांची: होली के पावन अवसर पर झारखंड में सियासी मतभेदों से ऊपर उठकर सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश देखने को मिला. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.राज्यपाल ने दी शुभकामनाएंराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संदेश में कहा कि होली आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है. यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे, यही उनकी मंगलकामना है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, आपसी सौहार्द्र और मिल-जुलकर…

Read More