राँची. राजधानी रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम बिरसा उरांव है और उसकी उम्र 18 वर्ष है. मृतक युवक गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बिरसा उरांव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी में प्रेमी प्रेमिका के बीच बहस हुई और युवक ने टावर पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली. घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह के समय स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक शव को लटकते हुए देखा, देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में…
Author: जस्ट पोस्ट
राँची: बकाया राशि के भुगतान और बिल पास कराने के लिए घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने किरण कुसुम को बेल देने से इंकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जमानत याचिका खारिजझारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टीस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में किरण कुसुम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने किरण कुसुम की जमानत याचिका खारिज कर दी.किरण कुसुम के विरुद्ध एसीबी…
चक्रधरपुर : जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में डायन बताकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी. मामला बोयकेड़ा पंचायत के बुंडूकोचा वनग्राम का है. जहां 55 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर खाई में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन आरोपी अब भी फरार है.मृतक की पहचान बाईबेड़ा गांव निवासी चांदू पुर्ती के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर सोनुवा पुलिस बुंडूकोचा वनग्राम के जंगल पहुंची…
राँची: झारखंड में उग्रवाद उन्मूलन और मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस समाज से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आत्मसमर्पण नीति ( सरेंडर पॉलिसी ) के तहत मुख्यधारा में शामिल हुए 47 पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता को मंजूरी दे दी है. इसके लिये सरकार ने कुल 68 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि आवंटित की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है. अपर मुख्य सचिव ने…
राँची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने बुधवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार को जमानत दे दी है. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार की याचिका मंजूर की है. ED की पूरक चार्जशीट के बाद तेज हुई कार्रवाईइस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुछ दिनों पहले प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप…
राँची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चा 6 मार्च से लापता था. बच्चे का नाम पंकज रविदास है. पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे बच्चे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से खोज निकाला. इस सफलता से पीड़ित परिवार और पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है. बताया जाता है पंकज रविदास पिछले छह मार्च से अचानक अपने घर से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया…
रांची: झारखंड के खूंटी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति को मृत मानकर परिजनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ दफना दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद वही शख्स अचानक जिंदा घर लौट आया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस और प्रशासन भी असली मृतक की पहचान को लेकर उलझन में पड़ गए हैं.मामला जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित पतरा टोली गांव का है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विश्राम मुंडा 10 मई को डडगामा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसके बाद वे…
रांची: झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी का तबादला करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है. रांची में भी कई महत्वपूर्ण पद पर नए डीएसपी योगदान देंगे. झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे…
रीवा में विराजमान आर्यिका श्री सौम्यमति माता जी की संघस्थ आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी का आज प्रातः 6:30 पर जंगल जाते समय कार दुर्घटना में आकस्मिक समाधि मरण हो गया है!
आंदोलन के पूर्व छात्रों को माइनर पेपर में सिर्फ एक ही विषय का था विकल्प आंदोलन के बाद छात्रों को मिला पांच विषयों का विकल्प मांडर!अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांडर महाविद्यालय इकाई के नेतृत्व में आज मांडर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बीए सेमेस्टर-1 के माइनर पेपर में बिना पूर्व सूचना किए गए बदलाव के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन नगर मंत्री रोहित साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि परीक्षा से मात्र दो दिन पूर्व जारी नोटिफिकेशन में कई ऑनर्स विषयों के छात्रों को माइनर पेपर के लिए…
