धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के एसीबी की टीम पहुंची. फर्जी दस्तावेज और जाली कागजातों के आधार पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में नौकरी (नियोजन) पाने के एक गंभीर मामले में जांच करने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची की टीम सीधे शिकायतकर्ता के घर पहुंची. इस मामले में पहले ही एक आरोपी पर गाज गिर चुकी है और उसे सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है.अस्वस्थता के कारण रांची नहीं जा सके थे शिकायतकर्ता:जानकारी के अनुसार, खास निरसा निवासी अशोक कुमार मुखर्जी ने इस पूरे फर्जीवाड़े को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई…
Author: जस्ट पोस्ट
राँची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अधिकारियों की उपस्थिति में नगर विकास एवं आवास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं का लाभ आमलोगों को समय पर मिले. नगर विकास एवं आवास विभाग का उद्देश्य सड़क निर्माण, आधारभूत संरचनाओं एवं भवनों का निर्माण के साथ-साथ आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है. ऐसे में विकासात्मक योजनाओं के ससमय कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान रखा जाए.नगरीय व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देशमुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निगम अंतर्गत आधारभूत संरचना, सीवरेज ट्रीटमेंट…
राँची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने नगर विकास और आवास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि जलस्रोतों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी, तालाब, डैम, नालों और अन्य जलस्रोतों पर बने अवैध निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई तेज की जाए। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करने और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने से भी पीछे न हटें। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरी विकास का मतलब सिर्फ सड़क और भवन बनाना नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना…
रांची: झारखंड सरकार ने गैर-लाभकारी और चैरिटेबल संस्थानों (NGOs, ट्रस्ट और सोसाइटी) को रियायती दर पर सरकारी जमीन लीज पर देने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब राज्य में शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी जमीन लेने की इच्छुक संस्थाओं के लिए कम से कम तीन साल पुराना रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य कर दिया गया है. कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने के बाद राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस नए संशोधन का मुख्य उद्देश्य जमीन आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और केवल वास्तविक व अनुभवी संस्थानों…
कतरास : धनबाद जिले के कतरास में रोहिणी पूजा पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कतरास बाजार रजवाड़ी रोड के केवट टोला में भव्य रूप से मनसा पूजा का आयोजन किया गया है। मंदिर को भव्य रूप से साज सज्जा किया गया है। इस मौके पर मां मनसा से आशीर्वाद लेने वार्ड संख्या एक के पार्षद डॉ मधुमाला एवं जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर स्वतंत्र कुमार पहुंचे। दोनों दंपतियों ने नतमस्तक होकर मां मनसा से आशीर्वाद लिया एवं वार्ड एक के सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। स्थानीय लोगों एवं आयोजकों ने बताया कि 70…
झारखंड के जलाशयों में मत्स्य शिकार तकनीकों का सर्वेक्षण संपन्नरांची/मुंबई। झारखंड राज्य के प्रमुख जलाशयों में मत्स्य शिकार की वर्तमान स्थिति, मछुआरों द्वारा उपयोग की जा रही पारंपरिक मछली पकड़ने की तकनीकों तथा भविष्य में उन्नत मत्स्य प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं के आकलन हेतु 26 से 28 मई, 2026 तक झारखंड के प्रमुख जलाशयों का क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण डॉ.श्रवण कुमार शर्मा, वैज्ञानिक, (भाकृअनुप) केन्द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई अनुसंधान केंद्र द्वारा किया गया।सर्वेक्षण के अंतर्गत गेतलसूद, तेनुघाट, कांके, हटिया, मैथन एवं पंचेत जलाशयों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जलाशयों में उपलब्ध मत्स्य संसाधनों, मछली…
रांची। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के स्नातकोत्तर (जंतु विज्ञान) के छात्रों का 15 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्रों ने झारखंड में मत्स्य पालन की आधुनिकतम तकनीकों का जायजा लिया। टीम में शामिल 35 छात्रों के दल ने मत्स्य निदेशालय के उप निदेशक संजय कुमार गुप्ता व सेवानिवृत्त संयुक्त मत्स्य निदेशक मनोज कुमार के निर्देशन में मत्स्य पालन की गतिविधियों की जानकारियां प्राप्त की। इस क्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों ने पतरातु डेम का भी अवलोकन किया। वहां केज कल्चर, रामगढ़ में खदानों में जमे पानी में मत्स्य पालन, एक्वाकल्चर सिस्टम, रिसर्कुलेटरी…
झारखंड के गढ़वा शहर के राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा लोहार मोहल्ला निवासी बाबूराम प्रसाद गुप्ता के बेटे दिव्यांशु कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है. प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. दोस्तों के सामने दी थी जान देने की धमकीघटना के संबंध में मृतक दिव्यांशु के दोस्तों (आयुष कुमार और शिवम कुमार) ने…
आइसा और आरवाईए द्वारा क्लस्टर सिस्टम, नीट सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ 29 मई 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम किया गया है. हजारीबाग, बोकारो आदि जगहों पर बीच सड़क पर विरोध स्वरूप धरना देकर यातायात बाधित कर दिया है. एनएच पर ट्रकों को लंबी लाइन लग गई है. उच्च शिक्षा को निजीकरण की ओर ले जाने का आरोप रांची में भी सदस्यों द्वारा कई जगहों पर जुलूस निकाला गया है. आंदोलन कर रहे सदस्यों का कहना है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी हालिया…
राँची की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव 21 जून रविवार को है l आम सभा पूर्वाह्न 10 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें मंत्री का प्रतिवेदन , आय- व्यय का ब्यौरा, अंकेक्षक की नियुक्त, आगत प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा l11 बजे से मतदान प्रारंभ होगा lसभा के द्वारा मतदान के कार्यों के लिए अशोक कुमार नारसरिया को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा राजेन्द्र केडिया एवं नंद किशोर पाटोदिया को चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया है lअशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 4 जून से फार्म अग्रसेन भवन में उपलब्ध होगा , अधिक…
