धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमले में घायल तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेजी गई आजसू नेत्री रजनी रवानी के परिजनों ने आज पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से बुकरु स्थित आवास पर मुलाकात की और घटना की सच्चाई के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, डॉ देवशरण भगत, संजय मेहता, बबीता देवी, जिप सदस्य संजय महतो आदि उपस्थित थे।ग्रामीणों ने कहा कि कोयला माफिया अर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से स्थानीय रैयतों और विस्थापितों का…
Author: जस्ट पोस्ट
लोयाबाद कांड पर जांच दल की प्राथमिक रिपोर्ट सुदेश को प्रस्तुतआजसू की केंद्रीय समिति कीबैठक 8 जून को बोकारो में होगीआजसू पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक आज केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की अध्यक्षता में उनके बुकरु स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में आजसू के स्थापना दिवस, महिला अधिवेशन, युवा सम्मेलन, बीएलए प्रशिक्षण और धनबाद के लोयाबाद कांड पर चर्चा हुई। बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, वरिष्ठ नेता बबीता देवी आदि उपस्थित थे।बैठक में तय किया…
कोडरमा: कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ और जब संकट के समय फरिश्ता बनकर कोई स्वास्थ्यकर्मी सामने आ जाए, तो भगवान पर भरोसा और मजबूत हो जाता है. कुछ ऐसा ही अनोखा और दिल को छू लेने वाला नजारा मंगलवार की रात झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड पर देखने को मिला. यहां अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. स्थिति इतनी आपातकालीन हो गई कि महिला ने चलती टोटो (ई-रिक्शा) में ही जुड़वा बच्चों (ट्विंस) को जन्म दे दिया. राहत की बात यह है कि मौके पर मौजूद एक…
रांची। धन शोधन मामले में आरोपित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपना पासपोर्ट पीएमएलए की विशेष अदालत में जमा कर दिया। दोनों अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। अदालत के निर्देशानुसार भारत लौटने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर उन्होंने पासपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने चार मई को पूजा सिंघल और अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दी थी। अदालत ने यह अनुमति उनकी बेटी की…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं तथा लंबित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अवैध खनन पर कड़ी सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे हर हाल में रोकना सुनिश्चित किया जाए। प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि राज्य में…
[2:07 pm, 3/6/2026] Sandeep Jain: कोलकाता। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष तेज हो गया है। बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में टीएमसी के 58 विधायक विधानसभा पहुंचे और उन्होंने स्पीकर को एक प्रस्ताव सौंपा। ये सभी विधायक टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय व संदीपन साहा के संपर्क में हैं।[2:08 pm, 3/6/2026] Sandeep Jain: 58 विधायकों ने सौंपा प्रस्ताव दोनों नेताओं ने टीएमसी के 58 विधायकों के हस्ताक्षरित प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव में विधायकों ने खुद को वास्तविक तृणमूल बताया है।पत्र में इन्होंने विरोधी दल के नेता के…
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्यायालय ने कहा कि परिवार की परिभाषा से विवाहित बेटियों को बाहर रखना स्पष्ट रूप से मनमाना, अनुचित और संवैधानिक रूप से गलत है। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालय ने कहा था कि अनुकंपा नियुक्ति के उद्देश्य से परिवार की परिभाषा में विवाहित बेटी को शामिल नहीं किया जाता है।एक अनुकंपा नियुक्ति में, यदि कोई कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्?यु…
राँची: झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यालय द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए इस फेरबदल के तहत स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित 15 डीएसपी का तत्काल प्रभाव से अलग अलग जिले में तैनात किया हैं. जारी आदेश के मुताबिक, विशेष शाखा मुख्यालय में लंबे समय से जमे कई अधिकारियों को वहां से हटाकर राज्य के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण विंगों में भेजा गया है. इन अधिकारियों को रांची (ग्रामीण), खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला…
राँची: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी दौरान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और टोटो (ई-रिक्शा) की कड़ाई से जांच की गई. इस दौरान मोटरयान अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल 3335 चालान काटे गए.किस नियम के…
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मालवीय नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक नामी रेस्टोरेंट के बेसमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना क्रम में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे, जो धुएं व लपटों के बीच फंस गए. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए जान पर खेलकर तीन…
