राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की कॉर्पोरेट बैठक सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख रूप से सेंट्रल अस्पताल डकरा को केंद्रीय अस्पताल के निर्धारित मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने, आश्रितों की सेवा पुस्तिका (Service Book) में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने, सीसीएल के सभी क्षेत्रों में वार्षिक रखरखाव (Annual Maintenance) कार्यों का समिति गठित कर निरीक्षण कराने, मोहननगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने तथा क्षेत्र के उत्पादन एवं श्रमिक हितों…
Author: जस्ट पोस्ट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर झारखंड आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, विधायक जनार्दन पासवान शामिल थे।
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा चुनाव के लिए बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. झामुमो के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं और आदिवासी और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है.कांग्रेस के साथ तनातनी के माहौल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा चुनाव के लिए लातेहार से कई बार के विधायक और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
नामकुम, जराटोली: आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने नामकुम, लाली जराटोली के मिशन स्टेशन को स्वतंत्र पल्ली का दर्जा प्रदान कर राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के इतिहास में एक नया स्वर्णिम पन्ना जोड़ दिया है। पल्लीवासी नया पल्ली पाकर अत्यंत हर्ष से भर गये एवं धन्यवाद का समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद एवं विकार जेनरल फाo आंनद डेविड खलखो के आगमन पर उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत अद्वितीय आदिवासी परंपरा और असीम उत्साह के साथ हुआ। आदिवासी संस्कृति और आदर के प्रतीक स्वरूप दोनों गणमान्य अतिथियों को सुसज्जित पालकियों में बिठाया गया एवं नाचते हुए नव घोषित पल्ली…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 06 एवं 07 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला…
झारखंड लातेहार: जिला पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू दस्ते के एक बेहद सक्रिय और खतरनाक सदस्य मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल के पीछे भेज दिया है मुकेश की गिरफ्तारी को इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के लिए एक बड़ा और कमर तोड़ने वाला झटका माना जा रहा है. गिरफ्तार नक्सली मुकेश गंझू, चंदवा थाना क्षेत्र के बजरमरी (बेलगड़ा) का रहने वाला है और उसके दिवंगत पिता का नाम बाबूलाल गंझू…
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एमएलसी बनेंगे। बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने चार-चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारते हुए राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक संतुलन का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पार्टी की ओर से पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस के बीच दरार बढ़ गई है। जेएमएम की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया गया है।जेएमएम प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम आवास में हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया।हेमंत सोरेन उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेने के लिए अधिकृतहेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जेएमएम के वरिष्ठ नेता और मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि पार्टी के…
रांची। भाजपा झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. गौरव वल्लभ को अपना प्रत्याशी बना सकती है। आज यानी 5 जून को पार्टी की ओर से नाम की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।यह जानकारी पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जमशेदपुर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं गौरव वल्लभ। झारखंड से जुड़ाव रहा है।बता दें कि कांग्रेस ने झारखंड से मल्लिकार्जुन खरगे के सलाहकार प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं दूसरी सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा…
रांची: झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये सूची जारी कर की है. कांग्रेस की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के फैसलों पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.मौजूदा संख्या बल के लिहाज से इंडिया (INDIA) गठबंधन का पलड़ा बेहद भारी नजर…
