Author: जस्ट पोस्ट

रांची: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. डोरंडा के अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया. कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कोई भी नकार नहीं सकता. संविधान निर्माता के कारण ही देश के लोगों को उनका अधिकार मिला है.वहीं, इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी औरगांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी बाबा साहेब…

Read More

रांची:मांडर थाना क्षेत्र के हेसमी स्थित टॉल प्लाजा में देर रात मारपीट की घटना हुई है. टॉल प्लाजा पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शादी में जा रहे 50 से 60 लोगों की भीड़ ने टॉल कर्मियों पर हमला बोल दिया. इस घटना में टॉल मैनेजर सहित आधा दर्जन टॉल कर्मियों के घायल होने की सूचना है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रिम्स रेफर किया गया है.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.टॉल मैनेजर का आरोप है कि बीती रात मामूली घटना के बाद शादी में जा रहे 50-60 लोगों ने हमला कर दिया…

Read More

रांची: जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने हेतु 1/3COY NCC,संत ज़ेवियर्स कॉलेज,रांची द्वारा 13 अप्रैल 2026 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों एवं जनसामान्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.नुक्कड़ नाटक में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,नागरिकों की शांतिपूर्ण सभा तथा 13 अप्रैल 1919 की त्रासद घटनाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया,जिसमें लोगों के प्रतिरोध और बलिदान की भावना को उजागर किया गया. सशक्त संवादों और सरल किंतु प्रभावी अभिनय के माध्यम से एनसीसी…

Read More

लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति का सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्नरांची कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर  नीरज कुमार एवं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का आगमन हुआ। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पौधा एवं अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक…

Read More

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक जीवन में “संस्कार और शुचिता-चर्चा एवं चिंतन” जैसे अत्यंत सामयिक एवं प्रासंगिक विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुआ, जिसमें पदाधिकारियों द्वारा सभी आगंतुकों को पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष  सुरेश चंद्र अग्रवाल…

Read More

सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन न्यास मंडल एवं रघुनंदन टिबरेवाल,ऋषि टिबरेवाल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पोद्दार धर्मशाला, चुटिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां पूज्या माँ चैतन्य मीरा जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।छठे दिन की कथा का प्रमुख आकर्षण ‘गोपी संवाद’, ‘महारास’ और ‘रुक्मणी मंगल’ (विवाह उत्सव) रहा। कथा की शुरुआत करते हुए माँ चैतन्य मीरा जी ने गोपी संवाद और महारास के गूढ़ आध्यात्मिक अर्थ…

Read More

समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। यह दिन न केवल उनके जन्मदिवस का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय और मानव अधिकारों के प्रति उनकी अविस्मरणीय संघर्षगाथा को भी स्मरण कराता है। डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू (अब डॉ. अंबेडकर नगर) में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से थे, लेकिन बचपन से ही उन्हें जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और देश-विदेश…

Read More

कतरास :-धनबाद मेयर संजीव सिंह का आभार यात्रा कतरास बाजार भगत सिंह चौक से निकाली गयी.ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ मेयर को पूरे शहर का भ्रमण करवाते हुए कतरास स्टेशन रोड तक लाया गया.रविवार की देर शाम सांसद ढुलू महतो के गढ़ में आयोजित सभा में मेयर ने कहा कि जनता ने मुझे सम्मान देकर मेयर बनाया है.रेलवे ने किसी का ब्लड प्रेशर ना बढ़ जाये.इसलिये दवा दे कर उसका समाधान निकाला.कहा कि कुछ लोग मेरी लोकप्रियता देख रोके थे.लेकिन लोकप्रियता ना जाने से बढ़ गयी.कतरास इलाके में जलजमाव,जाम,जलसंकट से जल्द ही निजात मिलेगी. जल्द ही योजना धरातल पर उतारा…

Read More

देवघर : बाबा नगरी देवघर की जनता और प्रशासनिक कार्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिले का नया और आधुनिक समाहरणालय भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. अगले सप्ताह के अंत तक इस भव्य भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. जिसके बाद पुराने कलेक्ट्रेट का ठिकाना स्थायी रूप से बदल जाएगा. अब देवघर का सरकारी कामकाज शहर की भीड़भाड़ से निकलकर मोहनपुर प्रखंड के तपोवन स्थित एक नए व्यवस्थित और सुविधाजनक परिसर से संचालित होगा. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि उद्घाटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही सभी विभागों को नए भवन…

Read More

मुंबई : संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने की.इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्मी सितारों और आम लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले और उनकी बहन और दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर के निधन के बीच एक संयोग है, जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं.आशा भोसले…

Read More