धनबादः जिला में कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र से कुछ दूरी पर रहने वाले शुभम यादव को गोली लगी है. दो गोलियां उन्हें लगी हैं. इलाज के लिए उन्हें शहर के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस घटना को लेकर शुभम के मित्र रवि राय ने बताया कि शुभम के भाई ने जानकारी दी कि वह घर में घायल अवस्था में पड़ा है. जिसके उन्हें घर से उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टर्स ने उनको असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया है. अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनको दो गोली लगी…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18, 19 और 20 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत 18 अप्रैल को पुरुलिया जिले से होगी, जहां वे काशीपुर समेत तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और शाम तक वापस लौटेंगे. फिर अगले दो दिनों तक उनका दौरा बांकुड़ा, मिदनापुर और झाड़ग्राम जैसे जिलों में भी प्रस्तावित है[ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रणनीतिक रूप से इस बार बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. पार्टी ने…
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए आज 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 4:45 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया. पांच निशानची सतविंदर सिंह चूचरा, हरविंदर सिंह मिड्ढा,रविंद्र सिंह चूचरा, हरप्रीत सिंह मुंजाल और राहुल दुआ तथा पांच प्यारों संदीप सिंह चूचरा,अमरजीत सिंह मुंजाल, कवलजीत सिंह मिड्ढा, अमन माकन और रमनदीप सिंह की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का…
रांची . अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने के पश्चात कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष का चेहरा पूरी तरीके से उजागर हो चुका है. अब यह स्पष्ट है कि कांग्रेस और विपक्ष की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है और वे कभी नहीं चाहते कि भारत की आधी शक्ति महिलाओं को उनका अधिकार मिले.आज लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने पर अफसोस व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रसाद ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार…
झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य 03 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग – चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक 04 मृत शरीर, 04 हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।प्रारंभिक जाँच में 04 मृत नक्सलियों की पहचान हुई हैः-1. शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) 15 लाख इनामी, सा०-कुठन, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग, झारखण्ड। (कुल कांड-41)2. रंजीत गंझु (जोनल…
[3:01 pm, 17/4/2026] Sandeep Jain: हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि यह दिन इतना अधिक मांगलिक होता है कि किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए इस दिन पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती. वर्ष 2026 में यह पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा. हर साल यह दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है. ‘अक्षय’ का अर्थ है, जिसका कभी क्षय (नाश) न हो. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ तिथि पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इसे परशुराम जयंती के रूप में भी…
महिला आरक्षण अधिनियम 2023 देशभर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 गुरुवार से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस संबंध में देर शाम अधिसूचना जारी कर दी।
राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश निर्विरोध सदन के उपसभापति चुने गए. राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार (17 अप्रैल) को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उप सभापति के पद पर तीसरा कार्यकाल है. उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. हरिवंश ने 10 अप्रैल को सदस्य के रूप में शपथ ली और 17 को वे उपसभापति बन गए हैं.केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने हरिवंश को राज्यसभा…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरगुजा गाँधी स्टेडियम, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभाशाली मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर झारखण्ड राज्य मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव डॉ० अजय झा ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि झारखण्ड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका—दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अर्जित किया है। राज्यपाल महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में खेलों के प्रति…
राँची : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉलोनी, अपर चुटिया में की गई। जिला प्रशासन और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देर रात जारी थी। आशंका है कि इन घरेलू गैस सिलेंडर को खुले बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने के इरादे से रखा गया था। हिरासत में लिये गये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की…
